फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   truck driver killed his wife and kept her body in truck for five days In Delhi

सनकी पति: हत्या करने के बाद पांच दिन तक पत्नी की लाश के साथ ट्रक में सोता रहा प्रदीप, वारदात जान हर कोई हैरान

Mon, 25 Nov 2024 10:29 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Mon, 25 Nov 2024 10:29 PM IST
सार

दिल्ली के ओखला औद्योगिक थाना क्षेत्र में ट्रक चालक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और पांच दिन तक शव ट्रक में रखा। शव के साथ वह ट्रक में सोता व रहता था।
 

विज्ञापन
truck driver killed his wife and kept her body in truck for five days In Delhi
ट्रक ड्राइवर ने की पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण-पूर्व जिले के ओखला औद्योगिक थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। ट्रक चालक प्रदीप ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और पांच दिन तक शव ट्रक में रखा। शव के साथ वह ट्रक में सोता व रहता था। आरोपी चालक ने ये बात ट्रक मालिक को बताई। मालिक की शिकायत पर पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पांच दिन में शव सड़-गल चुका था। शव में कीड़े पड़ गए और बदबू आने लग गई थी।

विज्ञापन


दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त रवि कुमार सिंह ने बताया कि मृतक महिला नीतू (34) मूलरूप से बिहार की रहने वाली थी। उसने प्रदीप से चार वर्ष पहले शादी की थी। नीतू का पहले पति से एक बेटा था, जो उसके भाई के पास रहता है। प्रदीप की ये दूसरी शादी थी। प्रदीप 13 नवंबर को महाराष्ट्र से ट्रक लेकर दिल्ली चला था। उसकी पत्नी 19 नवंबर को दिल्ली आई थी। 
विज्ञापन


वह पत्नी को गोविंदपुरी मेट्रो स्टेशन से लेकर आया था। इसके बाद उसने गला घोंटकर पत्नी की ट्रक में हत्या कर दी और शव को ट्रक में रखा था। प्रदीप को संदेह था कि नीतू के बिहार के एक युवक से अवैध संबंध बन गए हैं। इस कारण दोनों में आए दिन झगड़ा होता रहता था। झगड़े वाले दिन प्रदीप ने शराब पी थी। वह पत्नी के शव के साथ शराब के नशे में ही रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदीप ने ये बात 23 नवंबर को ट्रक मालिक को बताई कि उसने माल सप्लाई कर दिया और पत्नी की हत्या कर दी। शव ट्रक में पड़ा हुआ है। मालिक ने दिल्ली से किसी को भेजकर इस बात की पुष्टि की। इसके बाद ओखला पुलिस को सूचना दी। उपायुक्त रवि कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर ट्रक से प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया। ट्रक से नीतू का शव बरामद कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed