फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi News: Truck driver challaned Rs 2,00,500 for overloading in Delhi

दिल्ली में कटा देश का सबसे बड़ा चालान, ट्रक मालिक ने भरा दो लाख का जुर्माना

Thu, 12 Sep 2019 08:58 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Thu, 12 Sep 2019 08:58 PM IST
विज्ञापन
Delhi News: Truck driver challaned Rs 2,00,500 for overloading in Delhi
चालान की रसीद - फोटो : ANI

दिल्ली में परिवहन विभाग ने देश का सबसे बड़ा चालान काटने का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है। परिवहन विभाग की एनफोर्समेंट टीम ने बुधवार देर शाम हरियाणा नंबर के एक ट्रक का 2,005,00 रुपये का चालान काट दिया, जिसे देश का सबसे बड़ा ट्रैफिक चालान बताया जा रहा है। यह चालान रोहिणी में जीटी करनाल रोड के मुकरबा चौक पर किया गया। 

विज्ञापन


परिवहन अधिकारियों के मुताबिक, बृहस्पतिवार को रोहिणी कोर्ट में चालान की धनराशि जमा भी करा दी गई है। चालान जमा कराने की पर्ची सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। बताया जा रहा है कि ड्राइवर व ट्रक मालिक ने चालान की आधी-आधी राशि जमा की है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र सरकार की तरफ से संशोधित किए गए मोटर वाहन अधिनियम के तहत दिल्ली सरकार ने अभी तक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। इस कारण दिल्ली में अभी तक चालान काटकर कोर्ट को ही भेजे जा रहे हैं।


इससे पहले देश के सबसे बड़े चालान का पिछला रिकॉर्ड दिल्ली में ही नौ सितंबर को बना था, जब राजस्थान नंबर के एक ट्रक का एक लाख 41 हजार 700 रुपये का चालान किया गया था। उस ट्रक के मालिक ने भी रोहिणी कोर्ट में जुर्माने की राशि जमा कर दी है। हरियाणा के रेवाड़ी में भी एक ओवरलोड ट्रक का 1.16 लाख रुपये का चालान काटा जा चुका है।

किस मद में कितना लगा जुर्माना

कारण और जुर्माना
ओवरलोड वजन था ट्रक में    20 हजार
18 टन लदा था एक्स्ट्रा वजन    36 हजार
चालक पर ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था    05 हजार
रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट नहीं था     10 हजार
फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं था    10 हजार
परमिट उल्लंघन कर रहा था    10 हजार
प्रदूषण प्रमाणपत्र नहीं था    10 हजार
इंश्योरेंस पॉलिसी नहीं थी    04 हजार
अनकवर थी निर्माण सामग्री    20 हजार
बिना सीट बेल्ट के था चालक    01 हजार 
ट्रक मालिक पर लगा जुर्माना    74.5 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed