फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Truck driver beaten to death in parking dispute

Delhi NCR News: पार्किंग विवाद में ट्रक चालक की पीट-पीटकर हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 08:28 PM IST
विज्ञापन
-समयपुर बादली इलाके की घटना, विवाद होने पर कैंटर चालक ने की लात घूंसों से की पिटाई
विज्ञापन

-इलाज के दौरान ट्रक चालक ने दम तोड़ा, पुलिस ने आरोपी को लोनी गाजियाबाद से किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। समयपुर बादली इलाके में पार्किंग के दौरान हुए विवाद में ट्रक चालक की पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है। आरोपी कैंटर चालक ने ट्रक चालक बबलू की लात घूंसों से पिटाई कर दी। पेट में दर्द होने की शिकायत पर परिवार वालों ने उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी कैंटर चालक को गाजियाबाद यूपी से गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त शोभित डी सक्सेना ने बताया कि 6 जून की देर रात समयपुर बादली थाना पुलिस को अंबेडकर अस्पताल से सूचना मिली कि चंदन पार्क सिरसपुर निवासी 35 साल के बबलू को पेट में चोट लगने के कारण भर्ती कराया है। वह बयान देने की हालत में नहीं था। 10 जून को इलाज के दौरान बबलू ने दम तोड़ दिया। मृतक के चचेरे भाई वीरेश ने पुलिस को बताया कि 6 जून रात करीब 8.30 बजे बबलू ने उसे बताया था कि सिरसपुर के महादेव धर्म कांटा पार्किंग में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक कैंटर चालक ने उस पर हमला किया था। हमले के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर उसपर घूंसे और लात मारी। जिससे उसके पेट में गंभीर चोटें आईं। बबलू को पहले पास के अस्पताल ले जाया गया और बाद में अंबेडकर अस्पताल रेफर किया गया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान घटनास्थल के सीसीटीवी कैमरे फुटेज की जांच की। जिसमें आरोपी मृतक को लात और घूंसे मारता हुआ दिख रहा था।
विज्ञापन

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपी की पहचान की। उसकी पहचान अलीगढ़ यूपी निवासी पवन चौधरी के रूप में हुई। पुलिस ने तकनीकी जांच कर आरोपी को लोनी गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया। वह पेशे से चालक है और सातवीं कक्षा तक पढ़ा है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि गुस्से में उसने घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article