फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Truck crushed the jailer, serious

जाम खुलवाया, तो दरोगा को ही कुचल दिया

Thu, 04 Dec 2014 01:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 04 Dec 2014 01:07 PM IST
विज्ञापन
Truck crushed the jailer, serious

दादरी कोतवाली क्षेत्र में जीटी रोड स्थित मुख्य तिराहे पर मंगलवार रात जाम खुलवा रहे एक दारोगा को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में उनके  हाथ-पैर और पेट में गंभीर चोटें आईं हैं। गंभीर हालत में उन्हें दादरी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उन्हें गाजियाबाद रेफर कर दिया गया है। चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया है हालांकि पुलिस ने लाल कुआं के पास से उसे पकड़ लिया।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि दादरी में मंगलवार रात शादी-समारोहों के चलते जीटी रोड पर अचानक जाम लग गया था, जिससे पुलिस के कई दारोगा जाम को हटाने में मशक्कत कर रहे थे। जाम को हटाते समय दादरी कोतवाली में तैनात दारोगा सत्य प्रकाश ट्रक को रोकने लगे, लेकिन चालक ने रफ्तार तेज कर दिया। सत्यप्रकाश पीछे हटे फिर भी ट्रक की चपेट में आ गए। जिससे उनका एक हाथ, एक पैर और पेट टायर से कुचल गया। हादसे में उनकी मांसपेशियां बुरी तरह से कुचल गईं साथ ही हाथ-पैर काम करना बंद कर दिया
विज्ञापन


दारोगा की चीख सुनकर अन्य पुलिसकर्मी  मौके पर पहुंचे। मगर तब तक आरोपी चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो चुका था। पुलिस ने आनन-फानन में दारोगा को दादरी के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन वहां पर हालत गंभीर हुई तो डॉक्टरों ने उन्हें गाजियाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उनकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज करके आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी पुलिस पर हो चुके हैं हमले
करीब 10 साल पहले एक ट्रक चालक ने सिपाही को गर्दन से पकड़कर करीब एक किलोमीटर दूर ले जाकर फेंका था, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। करीब पांच साल पहले होमगार्ड को कार चालक ने जीटी रोड पर टक्कर मारकर घायल कर दिया था। तीन साल पहले तीन बदमाशों को वाहन चेकिंग के लिए रोकते समय दारोगा पर कार चढ़ा दी थी। इसके अलावा ग्रेटर नोएडा में एक कार सवार युवकों ने दारोगा को कुचल दिया था। हाल ही में एक होमगार्ड को वाहन चेकिंग के दौरान टक्कर मार दी थी जिससे वो बोनट पर जा पड़ा था। आरोपी छात्र उसे उसी हाल में करीब एक किलोमीटर तक ले गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed