फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Troubled by drinking habit and torture son murdered his father by slitting his throat in delhi

जिसको पाला उसी ने मार डाला: दिल्ली में बेटे ने काट दिया पिता का गला, श्मशान में पंडित ने खोली शातिर की पोल

Fri, 13 Oct 2023 07:30 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 13 Oct 2023 07:30 PM IST
सार

हत्यारे बेटे रिंकू ने बताया कि उसकी मां की साल 2019 में देहांत हो गया। उसके पिता शराब पीने के आदी थे। शराब पीने के बाद वह उसकी बहनों और परिवार के अन्य लोगों को प्रताड़ित करते थे। उनकी इस आदत से वह काफी परेशान रहता था।

विज्ञापन
Troubled by drinking habit and torture son murdered his father by slitting his throat in delhi
कातिल बेटा की पंडित ने खोली पोल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में शराब पीने की आदत और प्रताड़ना से परेशान होकर सिविल डिफेंस में कार्यरत एक युवक ने अपने पिता की सर्जिकल ब्लेड से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद वह गुपचुप तरीके से पिता का अंतिम संस्कार करने के लिए श्मशान घाट पहुंच गया। लेकिन वहां के पंडित की सतर्कता से आरोपी सलाखों के पीछे पहुंच गया। 

विज्ञापन

गला कटा हुआ देख पुजारी ने उससे पूछताछ की, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं देने पर पुजारी ने पुलिस को घटना की जानकारी दे दी। पुलिस के सामने आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी की पहचान रिंकू यादव (21) के रूप में हुई है। वह अपने पिता सतीश यादव (51) एक भाई और दो बहनों के साथ मादीपुर इलाके में रहता था। वह सिविल डिफेंस में काम करता है और पिछले दो माह से उसे ड्यूटी नहीं मिली थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 12 अक्तूबर को पश्चिम पुरी श्मशान घाट के प्रभारी संजीव चौहान ने बताया कि एक व्यक्ति अपने पिता का अंतिम संस्कार करने आया है। मरने वाले का गला और हाथ रेता हुआ है। 

विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को देखा, उसका गला और हाथ पर रेता हुआ था। मरने वाले की पहचान मादीपुर गांव निवासी सतीश यादव के रूप में हुई। पुलिस ने शव को लेकर आने वाले युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उसकी पहचान मरने वाले के बेटे रिंकू के रूप में हुई।

श्मशान घाट के प्रभारी ने पुलिस को बताया कि अंतिम संस्कार के दौरान पंडित ने मरने वाले के शरीर को देखा। उसके गले और हाथ पर कटे का निशान था। पंडित ने उसे इस बात की जानकारी दी। जब वह इसके बारे में उसके बेटे से पूछताछ की तो उसने बताया कि पिता ने खुद ही अपने शरीर पर ब्लेड मार लिया था। पुलिस ने रिंकू से पूछताछ की। 

रिंकू ने बताया कि उसकी मां की साल 2019 में देहांत हो गया। उसके पिता शराब पीने के आदी थे। शराब पीने के बाद वह उसकी बहनों और परिवार के अन्य लोगों को प्रताड़ित करते थे। उनकी इस आदत से वह काफी परेशान रहता था। 12 अक्तूबर की सुबह पिता शराब पीकर आए और परिवार वालों के साथ गाली गलौज और मारपीट करने लगे। गुस्से में वह उनके हाथ को पकड़कर कमरे में ले गया और सर्जिकल ब्लेड से उनके गले पर हमला कर दिया। उनकी मौके पर मौत हो गई। 

हत्या करने के बाद वह काफी डर गया। उसने कमरे में फैले खून को साफ किया और फिर उनके शव को लेकर अंतिम संस्कार करने के लिए श्मशान घाट लेकर पहुंचा। पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed