फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Troubled by arbitrary interest charged by financier young man committed suicide

ब्याज चुकाते-चुकाते दी जान: 50 हजार का कर्ज बन गया 10 लाख, पत्नी के लिए वीडियो बनाकर कहा- यहीं तक का था साथ

Wed, 26 Mar 2025 05:52 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 26 Mar 2025 05:52 PM IST
सार

ललित बताता है कि वर्ष 2014 में कारोबार के सिलसिले में वह चीन जाना चाहता था। परिजनों ने उसे मना किया, लेकिन उसने परिजनों से बिना पूछे फाइनेंसर से रुपये ले लिए। इसके बाद वह इस दलदल से निकल नहीं पाया।

विज्ञापन
Troubled by arbitrary interest charged by financier young man committed suicide
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

दिल्ली शाहदरा जिला के गांधी नगर इलाके में एक फाइनेंसर की प्रताड़ना से परेशान होकर युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की शिनाख्त ललित मोहन वार्ष्णेय (42) के रूप में हुई है। दरअसल ललित ने एरिया के एक फाइनेंसर से वर्ष 2014 में 50 हजार रुपये ब्याज पर लिए थे। किसी वजह से वह रुपये नहीं दे पाया।

विज्ञापन

इसके बाद फाइनेंसर ने 50 हजार की रकम को 10 लाख तक पहुंचा था। ललित हर माह 25-25 हजार रुपये भरता रहा, लेकिन रकम कम होने के बजाए बढ़ती चली गई। ललित की उम्मीदें खत्म हुई तो उसने मौत को गले लगाने की ठानी। मरने से दो दिन पहले उसने दो सुसाइड वीडियो रिकॉर्ड किए। इसके बाद सोमवार को घर के बाथरूम में उसने फांसी लगा ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की छानबीन हुई तो मोबाइल से वीडियो मिले। ललित की पत्नी ने मंगलवार को पुलिस से शिकायत की। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी फाइनेंसर संजीव जैन (60) को गिरफ्तार कर लिया है। गांधी नगर थाना पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक ललित परिवार के साथ गांधी नगर के कैलाश नगर में रहता था। इसके परिवार में 82 वर्षीय बुजुर्ग मां शारदा वार्ष्णेय, पत्नी पूनम गुप्ता के अलावा 16 वर्षीय बेटा रचित और 14 वर्षीय बेटी हंसिका है। ललित घर के नीचे ही मोबाइल रिपेयरिंग का काम करता था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सोमवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे परिवार के सभी सदस्य नाश्ता कर रहे थे।

इस बीच ललित ग्राउंड फ्लोर पर बने बाथरूम में चला गया। करीब 20 मिनट तक जब वह वापस नहीं आया तो पत्नी ने नीचे जाकर देखा। बाथरूम अंदर से बंद था। ऊपर रोशनदान में एक चुन्नी बंधी हुई थी। शक होने पर पूनम ने शोर मचाकर पड़ोसियों को बुला लिया। बाद में बाथरूम का दरवाजा तोड़कर चुन्नी काटी गई। 

पढ़ें- सहेली ने दरिंदे से करवाई दोस्ती: पहले इंस्टा पर बात...फिर मिलने के लिए बुलाया; दोस्त संग अगवाकर किया दुष्कर्म

परिजन ललित को लेकर तुरंत नजदीकी अस्पताल भागे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। किसी को भी समझ नहीं आ रहा था कि ललित ने ऐसा कदम क्यों उठाया। पुलिस भी मामले की जांच कर रही थी। इस बीच अगले दिन मंगलवार को परिजनों को ललित के मोबाइल से दो वीडियो मिले।

करीब ढाई-ढाई मिनट के दो वीडियो रिकॉर्ड किए...
ललित कर्ज से बुरी तरह परेशान हो चुका था। उसके पास घर चलाने के लिए पैसे नहीं थे। इसके बावजूद संजीव जैन नामक फाइनेंसर उस पर लगातार रकम वापस लेने का दबाव बना रहा था। बेहद मजबूर होकर उसने मौत को गले लगाया। उसके पास से दो मिनट 31 और दो मिनट 33 सेकंड के दो वीडियो मिले।

इन वीडियो में ललित ने वर्ष 2014 में संजीव जैन से कर्ज लेने की बात करता है। ललित बताता है कि वह पिछले 10 सालों से ब्याज की रकम भर रहा है, लेकिन रकम कम होने के बजाए बढ़ती जा रही है। संजीव उसे समाज में बदनाम और घर आकर शोर मचाने की बात करता है। इससे वह बुरी तरह डरा हुआ है। समाज और बदनामी के डर से वह फंदा लगा रहा है। ललित ने मौत के लिए संजीव जैन को जिम्मेदार बताया और उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

चीन जाने के लिए लिये थे पैसे...
ललित बताता है कि वर्ष 2014 में कारोबार के सिलसिले में वह चीन जाना चाहता था। परिजनों ने उसे मना किया, लेकिन उसने परिजनों से बिना पूछे फाइनेंसर से रुपये ले लिए। इसके बाद वह फाइनेंसर के जाल में फंस गया। हर माह मोटा ब्याज देने के बाद भी वह इस चक्रव्यूह से निकल नहीं पाया। इसके बाद वह एक और फाइनेंसर के चक्कर में पड़ गया।

पत्नी से बच्चों का ध्यान रखने की बात की...
वीडियो बनाने के दौराल ललित काफी भावुक दिख रहा था। उसने वीडियो में पत्नी से अपने परिवार का ध्यान रखने की बात की। खासतौर पर बेटे रचित का ध्यान रखने पर वह जोर दे रहा है। उसने अपनी पत्नी पूनम से माफी मांगते हुए लिखा है, उसका साथ यहीं तक का था। गुड बॉय।

ललित की पत्नी पूनम गुप्ता की शिकायत पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया गया है। छानबीन के बाद आरोपी फाइनेंसर संजीव जैन को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ जारी है। -प्रशांत गौतम, शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त


संबंधित वीडियो-



पढ़ें- मेरठ से ठीक उलट है यह हत्याकांड: यहां पत्नी के प्रेमी को सुलाया मौत की नींद; पीटा...फिर गड्ढे में जिंदा गाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed