फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Tripple murder case accused Rajesh ordered three knives online for murder

Tripple Murder Delhi: राजेश ने हत्या के लिए ऑनलाइन मंगाए थे तीन चाकू, सबको मारकर खुदकुशी की रची थी साजिश

Tue, 28 Feb 2023 02:43 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 28 Feb 2023 02:43 AM IST
सार

आरोपी राजेश ने वारदात के समय ग्लव्स का भी इस्तेमाल किया था। सोमवार को अस्पताल में भर्ती आरोपी का ऑपरेशन हुआ है। उसने अपने हाथ की नस काट ली थी। दो-तीन दिन बाद उसे अस्पताल से छुट्टी मिलने की संभावना है।

विज्ञापन
Tripple murder case accused Rajesh ordered three knives online for murder
दिल्ली में तिहरा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के मोहन गार्डन के विपिन गार्डन इलाके में पत्नी सुनीता और बच्चों की हत्या करने के लिए आरोपी राजेश ने तीन चाकू ऑनलाइन मंगाए थे। शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि इसमें से एक चाकू का इस्तेमाल आरोपी ने हत्या करने के लिए किया था। साथ ही उसने वारदात के समय ग्लव्स का भी इस्तेमाल किया था। सोमवार को अस्पताल में भर्ती आरोपी का ऑपरेशन हुआ है। उसने अपने हाथ की नस काट ली थी। दो-तीन दिन बाद उसे अस्पताल से छुट्टी मिलने की संभावना है। उसके बाद पुलिस उससे पूछताछ करेगी। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद तीनों शव महिला के परिजनों को सौंप दिए हैं।

विज्ञापन

पुलिस सूत्रों का कहना है कि अभी तक की जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी काफी दिनों से घटना को अंजाम देने की फिराक में था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कोरोना महामारी से पहले आरोपी एक कंपनी चला रहा था लेकिन कोरोना के दौरान उसके साथ काम करने वाले कंपनी छोड़कर चले गए, जिससे उसे काफी नुकसान हुआ। उसने कुछ लोगों को पैसे दिए थे, जिन्होंने वापस नहीं किए, जिससे वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। ऐसे में उसने अपने परिवार के सदस्यों की हत्या कर खुदकुशी करने की साजिश रची। इसके बाद तीन चाकू ऑनलाइन मंगवाए।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के बाद पूरी साजिश से पर्दा उठ पाएगा। पुलिस उसके अलावा उन लोगों से भी पूछताछ करेगी, जो उसकी कंपनी में काम कर चुके हैं। आरोपी ने अपने सुसाइड नोट में कुछ लोगों पर उसे आर्थिक रूप से नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया था, जिसमें से कुछ लोग उसकी कंपनी में काम करते थे। पुलिस आरोपी के दोस्त से भी पूछताछ करेगी, जिनके व्हाट्सएप ग्रुप पर आरोपी ने सुसाइड नोट भेजा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

ससुराल वालों से पैसों की मांग करता था आरोपी
सुनीता के परिवार वालों ने आरोपी पर ससुराल वालों से पैसे मांगने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि आरोपी ने एक साल पहले अपने ससुर को प्रॉपर्टी पर लोन लेकर उसे पांच लाख देने को कहा था, लेकिन उसके ससुर ने ऐसा करने से मना कर दिया। बावजूद बीच में उसने ससुराल वालों से दो लाख रुपये ले लिए। जब ससुराल वाले उससे पैसे वापस करने के लिए कहते थे तो वह उनसे झगड़ा करता था। 

सुनीता के भाई मनोज ने बताया कि आरोपी पैसे की मांग करने पर सुनीता के साथ झगड़ा करता था। सुनीता के परिवार वालों ने मामले की सही तरीके से जांच करने की मांग की है। उनका कहना है कि आरोपी और उसके परिवार वालों के बयान की वीडियो रिकॉर्डिंग होनी चाहिए। सुनीता के परिवार ने बताया कि सुनीता ने घटना से पहले फेसबुक पर अपने छोटे बेटे का फोटो अपलोड किया था, लेकिन घटना के बाद उसकी पोस्ट को डिलीट कर दिया गया है। उन लोगों ने आरोप लगाया कि ऐसा कौन कर रहा है ,इसका भी पुलिस को जांच करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed