फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Tribute to pulwama martyrs from candle march in delhi

पुलवामा आतंकी हमले पर फूटा गुस्सा, पाक के झंडे फूंके, कैंडल मार्च निकाल दी गई शहीदों को श्रद्धांजलि

Fri, 15 Feb 2019 10:56 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 15 Feb 2019 10:56 PM IST
विज्ञापन
Tribute to  pulwama martyrs from candle march in delhi
पुलवामा अटैक के बाद दिल्ली में हुआ विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए पूरी दिल्ली में भूतपूर्व सैनिकों, छात्रों, कार्यकारी संगठनों और राजनीतिक संगठनों ने शुक्रवार को विरोध मार्च निकाला। सैनिकों पर हुए इस हमले को प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार की असफलता करार दिया और उस वादे को याद दिलाया, जिसमें कहा था कि एक सिर कटने पर 10 सिर काटकर लाएंगे। इस बीच पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई और सुबह से शाम तक जंतर-मंतर से लेकर इंडिया गेट और पाकिस्तान दूतावास समेत कई इलाकों में पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए सरकार से गुहार लगाई।

विज्ञापन


भूतपूर्व सैनिकों के संगठन वन रैंक-वन पेंशन के अध्यक्ष पूर्व मेजर जनरल सतबीर सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार को अब से साढ़े 4 साल पहले हुए हमले के वक्त पाकिस्तान पर कड़ी कार्रवाई का कदम उठाना चाहिए था, ताकि अब फिर से पुलवामा में जवान शहीद न होते। उन्होंने मांग की कि अब समय आ गया है कि पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया जाए।
विज्ञापन


संगठन की सदस्य सुदेश गोयल और भूतपूर्व विंग कमांडर विनोद ने कहा कि नेता सैनिकों के शहीद होने पर ही सैनिक के परिवार से मिलते हैं, उसके बाद उन्हें कोई नहीं पूछता। जिस दिन नेताओं के बच्चे शहीद होंगे, तक उन्हें असलियत का एहसास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की
सिविल सर्विसेज और अन्य परीक्षाओं की तैयारियां कर रहे छात्रों ने मुखर्जी नगर से इंडिया गेट तक तीन घंटे का पैदल मार्च निकाला। इस बीच छात्रों ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की और कहा कि केंद्र सरकार को हाथ पर हाथ धर कर नहीं बैठना चाहिए। छात्रों ने इंडिया गेट पहुंचकर मोमबत्तियां जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और सरकार से बदला लेने की मांग की।

‘पाकिस्तान पर खुले हमले की इजाजत दे सरकार’

Tribute to  pulwama martyrs from candle march in delhi
protest after pulwama attack - फोटो : अमर उजाला

जंतर-मंतर पर विश्व हिंदू परिषद, युवा संगठन व अन्य लोगों ने एकजुट होकर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की और आतंकी हमले को राजनीतिक लापरवाही का नतीजा बताया। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि केंद्र सरकार को हमारे जवानों को पाकिस्तान पर खुला हमला करने की इजाजत देनी चाहिए। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री बचन सिंह ने कहा कि जब सुरक्षा बल इनके विरुद्ध कोई कार्रवाई करते हैं तो जम्मू कश्मीर के कई राजनीतिक दल अमानवीय लोगों के समर्थन में सेना के विरुद्ध खड़े हो जाते हैं। 

कृष्णा नगर में फूंके पाकिस्तान के झंडे
पूर्वी दिल्ली के कृष्णा नगर इलाके में पुण्य भूमि भारत मंच के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के झंडे जलाकर रोष जताया। इस मौके पर समाजसेवी राजकुमार धिंगान ने कहा कि अब समय आ गया है कि मोदी सरकार पाकिस्तान पर तुरंत बमबारी करे। विरोध प्रदर्शन के बीच प्रदर्शनकारियों ने विश्वास नगर से होते हुए भीकम सिंह कॉलोनी, स्वामी दयानंद मार्ग होते हुए कृष्णा नगर मेट्रो स्टेशन पहुंचकर पाकिस्तान के बीच सड़क पर झंडे जलाए।
 

पाकिस्तान दूतावास पर आक्रोश जताया

Tribute to  pulwama martyrs from candle march in delhi
पाकिस्तान दूतावास - फोटो : अमर उजाला

आतंकी हमले के विरोध में एक बाइकर्स ग्रुप ने पाकिस्तान दूतावास के सामने पहुंचकर पाकिस्तान का झंडा फूंका और आक्रोश जताया। इस प्रदर्शन के बारे में पुलिस को पहले से कोई सूचना नहीं दी गई थी, जिसके चलते मौके पर तत्काल पुलिस बल पहुंच गया। पुलिस ने बाइकर्स को हिरासत में ले लिया और उन्हें मंदिर मार्ग थाने ले जाया गया, बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।

धार्मिक गुरुओं ने भी की आतंकी हमले की निंदा
धार्मिक गुरुओं ने भी पुलवामा हमले की कड़ी निंदा करते हुए सरकार से अपील की कि इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए और सारे नागरिक एकजुटता दिखाएं। संत मोरारी बापू ने आतंकवादियों के इस जघन्य कृत्य की आलोचना करते हुए कहा कि उन सभी जवानों के प्रति मेरी हृदयपूर्वक श्रद्धांजलि हैं। बाबा रामदेव ने कहा कि प्रधानमंत्री को अब कठोर कदम उठाने चाहिए और देश को उनके साथ होना चाहिए। वहीं सनातन हिंदू वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्राचीन सिद्धपीठ श्री कालका जी मंदिर के पीठाधीश महंत सुरेंद्र नाथ अवधूत महाराज ने कायरतापूर्ण हमले की कड़ी भर्त्सना की है।

वेटरंस इंडिया की आपात बैठक
आतंकी हमले के विरोध में वेटरंस इंडिया के मुख्यालय (द्वारका के सेक्टर-12) में आपात बैठक बुलाई गई। वेटरंस इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक विनय कुमार मिश्रा ने कहा कि आतंकवादियों के द्वारा सीआरपीएफ के काफिले पर जिस तरह से हमला किया गया और हमारे सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए, इससे साफ होता है कि सरकार पाकिस्तान से दोस्ती का हाथ बढ़ाती है और पाकिस्तान हर बार पीठ में छुरा घोंपता है। 

ब्राह्मण सभा ने निकाला कैंडल मार्च
शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए चांदनी चौक में ब्राह्मण सभा ने कैंडल मार्च निकाला। सभा के अध्यक्ष पं. विजय शर्मा ने इसे पाक समर्थित आतंकी संगठनों का कायरतापूर्ण हमला करार दिया। उन्होंने कहा कि इस आतंकी हमले से हिंदुस्तान का हर राष्ट्रभक्त बच्चा तक आहत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed