{"_id":"8b809f44214bf7a57159124b3fbfa722","slug":"tribute-to-ab-vardhan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एबी वर्धन को श्रद्धांजलि देकर जताया शोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एबी वर्धन को श्रद्धांजलि देकर जताया शोक
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 03 Jan 2016 05:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा राज्य एटक और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी फरीदाबाद जिला परिषद अपने नेता एबी वर्धन के निधन पर गहरा दु:ख जताया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
वक्ताओं ने कहा कि वर्धन के निधन से राष्ट्रीय मुक्ति आंदोलन के साथ साथ देश के आम गरीब जनता के आन्दोलनों के इतिहास का एक अध्याय हमेशा के लिए बंद हो गया है।
विज्ञापन
बद्र्धन गरीबों के प्रखर प्रवक्ता थे। उनके निधन से मजदूरों, किसानों और गरीब जनता की लड़ाई में जो खालीपन पैदा हो गया उसे भर पाना बहुत ही मुश्किल होगा। वर्धन फरीदाबाद के मजदूर आंदोलन से भी लगातार जुड़े रहे और समय समय पर यहां आते भी रहे थे।
विज्ञापन
भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव बेंचू गिरि ने बताया कि बर्धन 1979 में हुए गोली कांड, 1994 में बाटा इंडिया लिमिटेड के गेट पर यूनियन द्वारा महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के लिए किया गया आमरण अनशन में शामिल होने आए थे। पार्टी पदाधिकारियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया।