फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Tribute paid to Ustad Zafar Ahmed Khan.

Delhi NCR News: उस्ताद जफर अहमद खान को दी श्रद्धांजलि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 09:07 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। मेलोडी म्यूज के तत्वावधान में दिल्ली घराने के प्रख्यात शास्त्रीय गायक उस्ताद जफर अहमद खान की स्मृति में आयोजित दो दिवसीय शास्त्रीय संगीत समारोह ‘श्रद्धांजलि’ का शुभारंभ बृहस्पतिवार को इंडिया हैबिटेट सेंटर के अमलतास सभागार में हुआ। पहले दिन देश के शास्त्रीय गायकों और वादकों ने अपनी प्रस्तुतियों से उस्ताद को संगीतमयी श्रद्धांजलि दी।आबाद अहमद और मनाल अहमद की जोड़ी ने गायन की प्रस्तुति दी। तबले पर रोमान खान ने संगत दी। इसके बाद प्रो. रजिव वर्मा ने सितार वादन से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। उनके साथ तबले पर उस्ताद जफर खान ने संगत की।
विज्ञापन


उस्ताद तनवीर अहमद और इमरान खान ने शास्त्रीय गायन प्रस्तुत किया। उनके साथ तबले पर विजय खान और हारमोनियम पर अरशद बिलाल मौजूद रहे। आयोजकों के अनुसार, दो दिवसीय आयोजन का उद्देश्य दिल्ली घराने की समृद्ध संगीत विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाना और उस्ताद जफर अहमद खान के संगीत योगदान को स्मरण करना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed