{"_id":"0cc9f93dc268595010f72d7b68d932f2","slug":"trial-room-intelligence-eye-locate-police-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रायल रूम में ‘खुफिया आंख’ खोजेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रायल रूम में ‘खुफिया आंख’ खोजेगी पुलिस
अमर उजाला, इंदिरापुरम
Updated Mon, 06 Apr 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रांडेड शोरूम में लगे खुफिया कैमरे को केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा पकड़ने के बाद अब टीएचए की पुलिस ने भी महिला सुरक्षा के लिए योजना तैयार की है।
विज्ञापन
पुलिस टीएचए के सभी मॉल्स, शोरूम के ट्रायल रूम और वॉशरूम में खुफिया कैमरों को तलाशेगी। यह जांच हर माह की जाएगी। हर क्षेत्र के चौकी इंचार्ज को इसका जिम्मा सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
सीओ अतुल यादव ने बताया कि वसुंधरा, वैशाली, कौशांबी, इंदिरापुरम इलाके के मॉल्स और ब्रांडेड शोरूम में इस प्रकार की घटनाएं न हों, इसके लिए योजना तैयार की गई है।
विज्ञापन
जिन इलाकों में शोरूम और मॉल्स हैं, उनके चौकी इंचार्ज को जिम्मेदारी दी है कि वह हर माह जांच करें। इतना ही नहीं सोमवार से सीओ अतुल यादव खुद अभियान की शुरुआत करते हुए चेकिंग करेंगे। ट्रायल रूम के अलावा वॉशरूम्स की भी जांच की जाएगी।
सीसीटीवी कैमरों और कंट्रोल रूम की भी होगी जांच
सीओ ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों के एंगल और कंट्रोल रूम की भी जांच की जाएगी। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के भी गलत उपयोग के मामले सामने आए हैं। ऐसे में उनकी भी जांच की जाएगी। साथ ही फुटेज के स्टोरेज को भी देखा जाएगा।