फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Trends become popular at social media Sonia Rahul Hazir ho...

ट्रेंड में हिट रहा 'सोनिया राहुल हाजिर हों...'

Sun, 20 Dec 2015 01:33 PM IST
सीमा शर्मा/ अमर उजाला, नई दिल्ली
सीमा शर्मा/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 20 Dec 2015 01:33 PM IST
विज्ञापन
Trends become popular at social media Sonia Rahul Hazir ho...

नेशनल हेराल्ड केस के भ्रष्टाचार मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी सोशल मीडिया में नंबर वन पर रहे। सोशल मीडिया पर डेढ़ करोड़ हिट मिले हैं।

विज्ञापन


जबकि करीब 50 लाख से अधिक ने ढाई से साढ़े तीन बजे यूट्यूब पर ऑनलाइन लाइव देखा है। वे फेसबुक, गूगल और यूट्यूब पर नंबर वन बेशक रहे।

लेकिन यूजर्स सोनिया या राहुल की बजाय इस मामले की से जुड़ी जानकारियों को जानने में अधिक उत्सुक थे। खास बात यह है कि सोनिया तीसरे तो राहुल गांधी गूगल सर्च व ट्रेड में सातवें पायदान पर रहे।
विज्ञापन


फेसबुक में शनिवार को सोनिया और राहुल गांधी हाजिर हों, टॉप ट्रेड में रहा। करीब 70 लाख से अधिक यूजर्स ने अदालत में इस मामले से जुड़ी जानकारियों को पढ़ने में दिलचस्पी दिखाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गूगल ट्रेंड में दूसरे नंबर पर रहे सुब्रहमण्यम स्वामी

Trends become popular at social media Sonia Rahul Hazir ho...

वहीं, गूगल पर 18 दिसंबर दुपहर साढ़े 12 बजे से लेकर 19 दिसंबर साढ़े तीन बजे तक टॉप ट्रेंड में रहे। शनिवार को अदालत में पेशी के दौरान ढाई से साढ़े तीन बजे के बीच सौ फीसदी नेशनल हेराल्ड मामला ट्रेंड था।

करीब पचास  लाख से अधिक लोगों ने इस खबर को देखा व पढ़ा है। जबकि गूगल, फेसबुक, टविटर, व यूटयूब पर करीब डेढ़ करोड़ हिट मिले हैं।

गूगल ट्रेंड में नेशनल हैराल्ड केस नंबर वन, स्वामी दूसरे, सोनिया तीसरे, नेशनल हैराल्ड चौथे व प्रियंका आखिरी पायदान में रहीं। सबसे अधिक हिट सौ फीसदी इस केस को मिले हैं। जबकि स्वामी को 16 लाख, सोनिया को दस लाख हिट मिले हैं।

लोकतंत्र और न्यायपालिका पर भरोसा जगा
नेशनल से अधिक इंटरनेशनल यूजर्स इस मामले में अपनी राय दे रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि लोकतंत्र और न्यायपालिका पर भरोसा जगा है कि कोई भी न्याय से ऊपर नहीं है।

भ्रष्टाचार इस देश की जड़ों को खोखला कर रहा है और यदि ऐसे मामलों में हाईप्रोफाइल अदालत तक पहुंचते हैं तो फिर आम आदमी राहत की सांस लेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed