फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Tremors nervous city again, people came out of buildings.

भूकंप के झटकों से फिर सहमा शहर, इमारतों से बाहर आये लोग

Mon, 26 Oct 2015 05:57 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 26 Oct 2015 05:57 PM IST
विज्ञापन
Tremors nervous city again, people came out of buildings.

भूकंप के झटके से सोमवार को एक बार फिर शहर के लोग सहम उठे। दोपहर 2:45 बजे शहर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 7.7 आंकी गई है।

विज्ञापन


तेज झटकों के चलते इमारतों में खिड़कियां, पंखे और टेबल हिलने लगे। झटकों से घबराए लोग अपने घर और कार्यालयों से बाहर निकल आए। शहर में जानमाल के नुकसान की कहीं से कोई खबर नहीं है।
विज्ञापन


पिछले छह महीने के अंदर चौथी बार भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इसके पहले 25, 26 अप्रैल और 12 मई 2015 को भूकंप के झटके आए थे।

भूकंप का झटका लगने के बाद लोग अपने रिश्तेदारों को फोन कर उनकी सलामती पूछी। कुछ देर बार मोबाइल फोन भी लगना बंद हो गया। लोग काफी देर तक बिल्डिंगों से बाहर खड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे शहर में करीब आधे घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। खासकर हाईराइजिंग भवनों में रहने वाले लोग ज्यादा परेशान नजर आए। नेहरू ग्राउंड स्थित पंजाब नेशनल बैंक, सेक्टर-12 लघु सचिवालय, कोर्ट समेत अन्य ऊंचे भवनों में काम करने वाले तेजी के साथ बाहर निकल आए।

भूकंप से थम गए मेट्रो के पहिये

Tremors nervous city again, people came out of buildings.

सुबह से मेट्रो अपने रफ्तार पर चल रही थी, लेकिन जैसे ही भूकंप के झटके शुरू हुए वैसे ही मेट्रो के पहिये भी थम गए। यात्रियों से भरी मेट्रो ट्रेनें स्टेशनों और मेट्रो कॉरिडोर पर खड़ी हो गईं और मेट्रो में सवार यात्रियों की बेचैनी बढ़ गई।

भूकंप के झटके दो बार लगे और दोनों ही बार इसका असर मेट्रो रेल सेवा पर दिखाई दिया। बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 2:45  बजे दिल्ली मेट्रो रेल निगम के सेंट्रल कंट्रोल रूम से अलर्ट जारी किया गया।

कंट्रोल रूम से आदेश मिलते ही मेट्रो जहां थी, वहां रोक दी गई। कुछ ट्रेनें शहर के मेट्रो स्टेशनों पर खड़ी हो गईं तो कुछ कॉरिडोर के बीच में ही रोक दी गई थीं।

जानकारों के मुताबिक चलती हुई मेट्रो पहले ही कंपन करती है। ऐसे में भूकंप के दौरान मेट्रो का संचालन जारी रखने से खतरा और बढ़ सकता था। करीब 15 मिनट तक मेट्रो रुकी रही।

कंट्रोल रूम से सिग्नल मिलने के बाद स्टेशनों का जायजा लिया गया। हालात सामान्य होने के बाद संचालन शुरू किया गया। लेकिन दो बार आए भूकंप के झटकों को ध्यान में रख काफी देर तक मेट्रो धीमी रफ्तार में चली। इसके चलते स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed