फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Treatment become easy in the country's largest hospital

सबसे बड़े हॉस्पिटल में इलाज हुआ बेहद आसान

Thu, 23 Jul 2015 08:43 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 23 Jul 2015 08:43 AM IST
विज्ञापन
Treatment become easy in the country's largest hospital

देश के सबसे बड़े हॉस्पिटल एम्स में अब इलाज कराना और भी आसान हो गया है। अपने इलाज के लिए आप आधार कार्ड का नंबर देखकर रजिस्ट्रेशन आसानी से करा सकते हैं।

विज्ञापन


एम्स ने मरीजों के लिए इस सुविधा की शुरूआत आज से ही कर दी है। नयी सुविधा के अनुसार अब आपको ओपीडी कार्ड बनाने के लिए लंबी लाइन लगाने की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन


इतना ही नहीं रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए आपको किसी दलाल के चक्कर में पड़ने की आवश्यकता भी नहीं है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए एम्स(aiims) की वेबसाइट पर अपने आधार कार्ड के जरिए अपना ओपीडी कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करा सकेंगे रजिस्ट्रेशन

Treatment become easy in the country's largest hospital

एम्स की वेबसाइट पर जाकर ओपीडी क्लिक करते ही आपको न्यू रजिस्ट्रेशन और ओल्ड रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन नजर आएगा। रजिस्ट्रेशन की कैटेगरी का चयन करने के बाद आपको अपना आधार नंबर डालना होगा।

इसके बाद यहां आपकी सारी डिटेल आ जाएगी। अब आपको जिस विभाग में दिखाना है या चेक-अप कराना है, उस पर क्लिक करना है। इसके बाद पेमेंट का ऑप्शन दिखाई देगा।

पेमेंट करने के लिए यहां आपको क्रेडिट कार्ड या एटीएम कार्ड का नंबर डालना होगा और ओके पर क्लिक करना होगा। इस प्रक्रिया के बाद आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।

रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद आपके मोबाइन पर मेसेज आएगा, जिसमें रजिस्ट्रेशन नंबर से लेकर डॉक्टर का नाम और दूसरी जरूरी जानकारियां आपको मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed