फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Treatment at RML's Super-specialty Block Delayed

Delhi NCR News: बिजली कनेक्शन में देरी से आरएमएल के सुपरस्पेशलिटी ब्लॉक में इलाज शुरू नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 05:54 PM IST
विज्ञापन
400 करोड़ रुपये से हुआ निर्माण, एक साल पहले ही तैयार हो गया था भवन
विज्ञापन




नई दिल्ली। बिजली कनेक्शन मिलने में देरी से राम मनोहर लोहिया अस्पताल (आरएमएल) में बना सुपरस्पेशलिटी ब्लॉक अब तक शुरू नहीं हो पाया है। इसके निर्माण में करीब 400 करोड़ रुपये की लागत आई है। यह ब्लॉक 2025 की शुरुआत में ही पूरी तरह तैयार हो गई थी। यह ब्लॉक कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए बनाया गया है। इसमें आधुनिक मशीनें, आईसीयू, ऑपरेशन थिएटर और सैकड़ों बेड की सुविधा मौजूद है। कमी है तो सिर्फ बिजली की।

कनेक्शन के लिए पहले ही कर दिया गया था भुगतान



अधिकारियों ने बताया कि बिजली कनेक्शन के लिए जरूरी भुगतान पहले ही कर दिया गया था। टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी थी और काम एजेंसी को सौंप दिया गया था। इसके बावजूद मीटर लगाने में महीनों की देरी हो गई। आरएमएल अस्पताल की मीडिया सेल से जुड़ी डॉ. वैशाली भारद्वाज ने कहा है कि बिजली कनेक्शन मिल चुका है। हालांकि, ब्लॉक को पूरी तरह चालू करने से पहले टेस्टिंग प्रक्रिया में 6 से 8 सप्ताह का समय लगेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed