फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   treat of attack on Kejriwal, government had intelligence information

केजरीवाल पर थी हमले की आशंका, सरकार को मिली थी खुफिया सूचना

Fri, 08 Apr 2016 08:48 AM IST
धीरज बेनीवाल/अमर उजाला, नई दिल्ली
धीरज बेनीवाल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 08 Apr 2016 08:48 AM IST
विज्ञापन
treat of attack on Kejriwal, government had intelligence information
केजरीवाल - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

डीडीसीए मानहानि मामले की सुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला होने की खुफिया सूचना दिल्ली सरकार को मिली थी। इसके मद्देनजर कोर्ट में पुलिस के साथ अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया था।

विज्ञापन


पटियाला हाउस के कोर्ट नंबर चार में सीएमएम सुमित दास के समक्ष जेटली बनाम केजरीवाल व अन्य के मामले की सुनवाई के लिए बृहस्पतिवार को भारी सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन


आला पुलिस अधिकारी सुबह से ही कोर्ट में परिसर में मौजूद थे। कोर्ट रूम के बाहर आने जाने के रास्ते को रस्से बांधकर घेर लिया गया था और वहां पर पुलिस व अर्धसैनिक बल को खड़ा किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

केजरीवाल पर हमले या हाथापाई की खुफिया सूचना मिली थी

treat of attack on Kejriwal, government had intelligence information
केजरीवाल - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सूत्रों के मुताबिक दिल्ली सरकार को केजरीवाल पर हमले या हाथापाई की खुफिया सूचना मिली थी। इसके बाद सरकार ने पुलिस आयुक्त से भी बात की थी। हालांकि मुख्यमंत्री कार्यालय ने औपचारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की। उधर, पुलिस की भारी सुरक्षा के बीच अरुण जेटली कोर्ट पहुंचे। इनके बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व उनके साथ दूसरे आप नेता कोर्ट पहुंचे। इनसे पहले आप नेता संजय सिंह, आशुतोष, दिलीप पांडेय, इमरान हुसैन कोर्ट पहुंच चुके थे।

मामले की सुनवाई के लिए पक्षकारों के वकीलों के अलावा दूसरे वकील भी काफी संख्या में पहुंचे थे। पत्रकारों व जेएनयू छात्रों से मारपीट के आरोपी विक्रम सिंह चौहान भी इनके बीच नजर आए।

इन वकीलों ने कोर्ट रूम में जाने की काफी कोशिश की लेकिन पुलिस ने केवल उन्हीं वकीलों को अंदर जाने दिया जो इस मामले की पैरवी कर रहे थे। इसके साथ ही पुलिस ने केवल छह पत्रकारों को कोर्ट रूम में जाने दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed