फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Traumatic Incident: Chemical tanker full of raging fires, burnt driver

दर्दनाक हादसा : केमिकल से भरे टैंकर में लगी भीषण आग, जिंदा जला चालक

Sun, 17 Jul 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sun, 17 Jul 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
Traumatic Incident: Chemical tanker full of raging fires, burnt driver
टैंकर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
केएमपी पर खोड़ बसई झिर के पास मेथन ऑयल (केमिकल) से भरा एक टैंकर शुक्रवार की रात अनियंत्रित होकर पलट गया। पलटते ही टैंकर में आग लग गई। हादसे में चालक जिंदा जल गया। 
विज्ञापन


दमकल विभाग की तीन गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर  घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। रोजका मेव थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक के चाचा के लड़के करथाराम के बयान पर मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन


गांव भोजापुर जिला बाड़मेर राजस्थान निवासी करथाराम ने पुलिस को बताया कि वह अजय सेठ, निवासी गांधी धाम गुजरात के ऑयल टैंकर पर बतौर चालक लगा हुआ है।

उसके ताऊ का लड़का राणाराम भी अजय सेठ का टैंकर चलाता था। वह एक साथ गांधीधाम गुजरात से गजरौला उत्तर प्रदेश टैंकर में मैथन ऑयल (कैमिकल ) भरकर जा रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

Traumatic Incident: Chemical tanker full of raging fires, burnt driver
टैंकर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

पीड़ित का कहना है कि वह धारूहेड़ा में खाना खाने के लिए रुक गया। जब राणाराम केएमपी एक्सप्रेस-वे पर खोड़ बसई झिर के पास पहुंचा तो टैंकर अनियंत्रित होकर मार्ग पर लगी ग्रिल से टकराता हुआ पलट गया। 

पीड़ित का कहना है कि टैंकर पलटते ही उसमें आग लग गई और राणाराम को संभलने का मौका नहीं मिला। इस हादसे में टैंकर चालक जिंदा जल गया। झिर के साथ लगते गांव कोराली निवासी अकबर, शाकिर, रेशम ने बताया कि केमिकल के टैंकर में लगी आग की लपटें बहुत ऊंची थी। केमिकल करीब आधा किलोमीटर दूर तक फैल गया। जिसकी वजह से पूरे क्षेत्र को आग ने अपनी चपेट में ले लिया।

 उधर, सूचना पर तावडू-नूंह, सोहना दमकल विभाग की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। जांच अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि केएमपी पर झिर के पास मेथन ऑयल से भरा टैंकर पलट गया। पलटने के बाद टैंकर में आग लग गई और इस हादसे में टैंकर चालक जिंदा जल गया। शव का पंचनामा कराकर उन्हें सौंप दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed