दर्दनाक हादसा : केमिकल से भरे टैंकर में लगी भीषण आग, जिंदा जला चालक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दमकल विभाग की तीन गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। रोजका मेव थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक के चाचा के लड़के करथाराम के बयान पर मामला दर्ज किया है।
गांव भोजापुर जिला बाड़मेर राजस्थान निवासी करथाराम ने पुलिस को बताया कि वह अजय सेठ, निवासी गांधी धाम गुजरात के ऑयल टैंकर पर बतौर चालक लगा हुआ है।
उसके ताऊ का लड़का राणाराम भी अजय सेठ का टैंकर चलाता था। वह एक साथ गांधीधाम गुजरात से गजरौला उत्तर प्रदेश टैंकर में मैथन ऑयल (कैमिकल ) भरकर जा रहे थे।
दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
पीड़ित का कहना है कि वह धारूहेड़ा में खाना खाने के लिए रुक गया। जब राणाराम केएमपी एक्सप्रेस-वे पर खोड़ बसई झिर के पास पहुंचा तो टैंकर अनियंत्रित होकर मार्ग पर लगी ग्रिल से टकराता हुआ पलट गया।
पीड़ित का कहना है कि टैंकर पलटते ही उसमें आग लग गई और राणाराम को संभलने का मौका नहीं मिला। इस हादसे में टैंकर चालक जिंदा जल गया। झिर के साथ लगते गांव कोराली निवासी अकबर, शाकिर, रेशम ने बताया कि केमिकल के टैंकर में लगी आग की लपटें बहुत ऊंची थी। केमिकल करीब आधा किलोमीटर दूर तक फैल गया। जिसकी वजह से पूरे क्षेत्र को आग ने अपनी चपेट में ले लिया।
उधर, सूचना पर तावडू-नूंह, सोहना दमकल विभाग की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। जांच अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि केएमपी पर झिर के पास मेथन ऑयल से भरा टैंकर पलट गया। पलटने के बाद टैंकर में आग लग गई और इस हादसे में टैंकर चालक जिंदा जल गया। शव का पंचनामा कराकर उन्हें सौंप दिया गया है।