फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Trapped in the car for a half-hour groans

डेढ़ घंटे तक कार में फंसा कराहता रहा

Sun, 25 Dec 2016 01:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sun, 25 Dec 2016 01:00 PM IST
विज्ञापन
Trapped in the car for a half-hour groans
दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

साइबर सिटी में कोहरे के कारण शनिवार को गुडग़ांव-फरीदाबाद रोड पर एक बड़ा हादसा हो गया। अल सुबह 5:30 बजे ग्वाल पहाड़ी के पास एक स्विफ्ट डिजायर कार पर पत्थर लदा डंपर पलट गया।

विज्ञापन

इस हादसे में कार व डंपर क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं कार चालक अंदर फंस गया। पुलिस ने करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कार से चालक को बाहर निकाला गया। घायल चालक को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

विज्ञापन


शनिवार सुबह एक डंफर गुडग़ांव-फरीदाबाद रोड पर जा रहा था। उसके पीछे यूपी के इटावा का रहने वाला रामू भी कार भी कार लेकर चल रहा था। इस दौरान अधिक कोहरा होने के चलते डंफर अचानक डिवाइडर पर चढ़ गया। जबकि उसके पीछे चल रही स्विफ्ट कार भी डिवाइडर पर चढ़ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उसी दौरान पीछे से आ रहे एक और डंपर ने कार को टक्कर मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

इस दौरान पत्थरों से लदा ट्रक कार पर पलट गया। डंपर पलटने से कार चालक रामू उसी में फंस गया। हादसा देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई। 


स्थानीय लोगों की मदद से रामू को कार से बाहर निकालने का प्रयास किया गया।
 

 

साथ ही लोगों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और चालक को निकालने का प्रयास किया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद क्रेन व गैस कटर की मदद से चालक को कार से बाहर निकाला गया। इस हादसे के चलते गुडग़ांव-फरीदाबाद रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सुबह 9 बजे तक इस रोड पर जाम जैसे हालात बने रहे। इसके बाद क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त कार व डंफर को सड़क के बीच से हटाया गया, तब जाकर यातायात सामान्य हो पाया। 


एसआई रज्जाक खान ने बताया कि चालक की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना का कारण अधिक कोहरा होना माना जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed