{"_id":"13fec1a330a460997444b918273f3d60","slug":"transportation-department-will-soon-feature-online-dl","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवहन विभाग जल्द देगा ऑनलाइन डीएल की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवहन विभाग जल्द देगा ऑनलाइन डीएल की सुविधा
डीपी आर्य/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 13 May 2014 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवहन विभाग में जल्द ही डीएल बनवाने की ऑनलाइन सुविधा शुरू कर दी जाएगी। इसका सॉफ्टवेयर तैयार कर लिया गया है। परीक्षण के बाद इसकी शुरुआत होगी। ऐसा होने के बाद डीएल बनवाने के लिए आरटीओ पर लंबी लाइन में नहीं लगनी पड़ेगी।
विज्ञापन
आवेदक ऑनलाइन आवेदन करने के बाद अपने डाक्यूमेंट की स्कैन कापी लगा सकेंगे। इनका ऑनलाइन परीक्षण कर आवेदकों को मेल भेज दी जाएगी। यदि कागजात में कुछ कमी रह जाती है तो उसको दूर करने का मौका दिया जाएगा। आवेदक को मेल भेजकर फीस जमा कराने को कहा जाएगा। ऑनलाइन फीस जमा कराने के बाद बायोमीट्रिक के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
आरटीओ में लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी भीड़भाड़ से होती है। लोग दलालों और बाबुओं की मनमानी के बीच पिसते हैं। लगभग प्रत्येक विंडो पर लोगों को फार्म और डाक्यूमेंट चेकिंग, फीस जमा कराने और फिर बायोमीट्रिक के लिए लाइनों में लगना पड़ता है।
विज्ञापन
आरटीओ अब लोगों की इस परेशानी को दूर करने जा रहा है। डीएल बनवाने का काम जल्द ही ऑनलाइन हो जाएगा। तय समय पर आरटीओ पहुंचने पर 10 मिनट में उनको फ्री कर दिया जाएगा।
इस दौरान उनको अपने डाक्यूमेंट की हार्ड कापी भी जमा करानी होगी। डीएल बनने के बाद उसको पोस्ट करने और आवेदक तक पहुंचने की लोकेशन भी अपलोड करके आवेदक को भेजी जाएगी।
एआरटीओ प्रशासन केपी गुप्ता ने बताया कि इसका सॉफ्टवेयर तैयार कर लिया गया है। परीक्षण के बाद जल्द ही इसको लागू कर दिया जाएगा। इसके बाद ऑफिस पर लोगों को भीड़ से परेशान नहीं होना पड़ेगा। दलालों के हस्तक्षेप और अवैध वसूली के आरोपों को भी इस सिस्टम से दूर किया जा सकेगा।