फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Transport system of outer Delhi cremated by farmer movement

किसान आंदोलन से चरमराई बाहरी दिल्ली की परिवहन व्यवस्था, दूसरे शहरों से आने वाले यात्रियों को अधिक परेशानी

Tue, 01 Dec 2020 01:38 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 01 Dec 2020 01:38 AM IST
विज्ञापन
Transport system of outer Delhi cremated by farmer movement
Farmers protest - फोटो : अमर उजाला

आंदोलनकारी किसानों की सीमाओं पर मौजूदगी और बॉर्डर सील किए जाने से बाहरी दिल्ली की परिवहन व्यवस्था चरमराती हुई नजर आई। स्थानीय बसों का आवागमन भी बुरी तरह प्रभावित हुआ। बॉर्डर तक पहुंचने के लिए लोगों को मेट्रो, बस, ऑटो, टैक्सी के बाद भी कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ रहा है। इससे खासकर उन्हें अधिक दिक्कत हो रही है, जिनके साथ सामान अधिक है। शादियों का सीजन होने की वजह से एक से दूसरे शहर की ओर रुख करने वालों को अपने सामान के साथ गंतव्य तक पहुंचने में काफी मशक्कतें पेश आईं। दूसरा कोई वैकल्पिक इंतजाम न होने की वजह से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन


सिंघु बॉर्डर से करीब एक किलोमीटर पहले बायपास की ओर से आने के लिए दो बसें तो खड़ी थी, लेकिन बताया गया कि आधे घंटे बाद जाएगी। बाहर जब इंतजार करने वालों की संख्या काफी अधिक हो गई तो कुछ लोगों ने ऑटो और टैक्स का सहारा लिया। कुछ लोग बचे तो उन्हें बाद में गंतव्य तक जाने के लिए बस में सीट मिली तो आगे बढ़ सके। 
विज्ञापन


आंदोलन की वजह से दिल्ली से आगे किसी अन्य शहर के लिए जाने वालों को मुश्किलें पेश आ रही हैं। खास तौर पर हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के लोगों को। जिन्हें बेहद जरूरी काम है तो अलग अलग रास्तों से टैक्सी से किसी तरह पहुंच पा रहे हैं, लेकिन इसपर उन्हें 10 गुना तक खर्च करना पड़ रहा है। शाम के वक्त आउटर रिंग रोड पर भी शादियों की वजह से वाहन चालकों को जाम का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑटो में यात्रियों की भीड़
बॉर्डर से कोंडली या दूसरे गांवों के लिए जाने वालों को भी काफी मुश्किलें पेश आईं। ऑटो में ठूस ठूसकर भरने की वजह से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी, लेकिन मजबूरी में किसी तरह सफर करना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed