फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Transport Department created special slot no longer have to wait for making driving license

ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अब नहीं करना होगा लंबा इंतजार, रोजाना बनाए जा रहे 125 डीएल

Wed, 19 Aug 2020 05:43 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 19 Aug 2020 05:43 AM IST
विज्ञापन
Transport Department created special slot no longer have to wait for making driving license
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

ड्राइविंग लाइसेंस आवेदकों को अब लंबे समय तक इंतजार नहीं करना होगा। इसके लिए परिवहन विभाग के सभी मोटर लाइसेंसिंग ऑफिस (एमएलओ) दफ्तरों में विशेष स्लॉट में अधिक से अधिक लोगों को मौका दिया जा रहा है। अब तक आवेदकों को स्थायी लाइसेंस के लिए डेढ़-दो महीने से भी अधिक इंतजार करना पड़ रहा था। 

विज्ञापन


परिवहन विभाग की इस संबंध में हुई बैठक के बाद आवेदकों को एक से दो हफ्ते के बीच का वक्त दिया जा रहा है। जिन आवेदकों को 30 सितंबर तक का वक्त दिया गया है, उन्हें पहले मौका दिया जाएगा। अनलॉक-वन में मिली रियायत के बाद दफ्तरों में कामकाम शुरू होने पर लाइसेंस के लिए एक से दो महीने का इंतजार करना पड़ रहा था। सरकार की ओर से 30 सितंबर तक बगैर जुर्माना वाहनों के पुराने दस्तावेज बनवाने का मौका दिया गया, ताकि इंतजार कम करना पड़े।
विज्ञापन


सराय काले खां, द्वारका और वजीरपुर सहित तमाम एमएलओ दफ्तरों में स्पेशल स्लॉट में अधिक आवेदकों के लाइसेंस बनाए जा रहे हैं। औसतन, रोजाना 100 से अधिक स्थायी जबकि रोजाना करीब इतनी ही संख्या में लाइसेंस रिन्यू किए जा रहे हैं। हालांकि इस दौरान लर्निंग लाइसेंस की संख्या थोड़ी कम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रोजाना बनाए जा रहे हैं 125 लाइसेंस 
लॉकडाउन से पहले एक एमएलओ दफ्तर में रोजाना 90 आवेदकों के स्थायी लाइसेंस बनाए जा रहे थे। लेकिन अब स्पेशल स्लॉट में संख्या बढ़ाकर 125 कर दी गई है। इससे लंबित मामले कम हुए हैं और इंतजार भी कम होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed