{"_id":"68535bbb491d4f4ceb0b3567","slug":"transgender-job-fair-organized-in-delhi-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: पहचान को सम्मान, हुनर को अवसर; दिल्ली में आयोजित हुआ ट्रांसजेंडर रोजगार मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: पहचान को सम्मान, हुनर को अवसर; दिल्ली में आयोजित हुआ ट्रांसजेंडर रोजगार मेला
Thu, 19 Jun 2025 06:07 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 19 Jun 2025 06:07 AM IST
सार
ट्रांसजेंडर समुदाय लंबे समय से समाज की उपेक्षा और भेदभाव का सामना करता आया है। इस कारण उनकी गरिमा और आत्मनिर्भरता को बढ़ाने के लिए बुधवार को राजधानी के दा ललित होटल में ट्रांसजेंडर रोजगार मेले का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
ट्रांसजेंडर रोजगार मेला 2025 में भाग लेते ट्रांसजेंडर प्रतिभागी
- फोटो : जी पाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हमारी दोनों आंखें एक जैसी नहीं होतीं, न ही दोनों हाथों की उंगलियां। फिर भी वे एक शरीर का हिस्सा हैं। तो फिर समाज का वह हिस्सा क्यों नहीं, जो हमारे जैसा है। हमारी तरह ही सोचता, समझता, महसूस करता है, लेकिन जिसकी पहचान शरीर के दायरे से परे है।
विज्ञापन
ट्रांसजेंडर समुदाय लंबे समय से समाज की उपेक्षा और भेदभाव का सामना करता आया है। इस कारण उनकी गरिमा और आत्मनिर्भरता को बढ़ाने के लिए बुधवार को राजधानी के दा ललित होटल में ट्रांसजेंडर रोजगार मेले का आयोजन किया गया। यह आयोजन ट्विट फाउंडेशन की तरफ से किया गया, जिसमें देशभर से ट्रांसजेंडर प्रतिभागी नौकरी के लिए पहुंचे। कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ विरेन्द्र कुमार ने दीप प्रज्वलन कर किया। मेले में देश की कई प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया, जिन्होंने मौके पर ही साक्षात्कार लेकर ट्रांसजेंडर प्रतिभागियों की योग्यता के आधार पर नौकरी के प्रस्ताव दिए।
विज्ञापन
हमें भी सम्मानपूर्वक जीने का अधिकार है, और हम अपने बलबूते पर कुछ करना चाहते हैं। कुछ कंपनियों से मेरा साक्षात्कार हुआ है। उनमें से कई कंपनियों को मेरी स्किल पसंद आई है। उम्मीद है कि मुझे एक अच्छे संस्थान में पहचान मिलेगी। - अंकिता सिंह, ट्रांसजेंडर, हैदराबाद
विज्ञापन
मैंने फार्मेसी में मास्टर्स किया हुआ है, बावजूद इसके मुझे कहीं नौकरी नहीं मिल रही थी। हम ट्रांसजेंडर के पास एक अच्छी डिग्री और स्किल होने के बाद भी जगह-जगह धक्के खाना पड़ता है। मुझे बहुत उम्मीद है कि इस रोजगार मेले से मुझे एक अच्छी नौकरी मिलेगी, ताकि मैं भी ओरों की तरह मान-सम्मान से जी सकूं। - शुभांगी, ट्रांसजेंडर, गुजरात