फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   transgender get reservation in school

ट्रांसजेंडर बच्चों को स्कूलों में मिलेगा आरक्षण

Tue, 14 Oct 2014 05:34 PM IST
Updated Tue, 14 Oct 2014 05:34 PM IST
विज्ञापन
 transgender get reservation in school

आम बच्चों की तरह ट्रांसजेंडर बच्चों का भी स्कूल जाने का सपना अब पूरा हो सकता है। दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों में ट्रांसजेंडर बच्चों को मुफ्त में शिक्षा दी जाएगी। राज्यपाल नजीब जंग ने नोटीफिकेशन जारी करते हुए कहा है इन बच्चों को भी शिक्षा के अधिकार के अंतर्गत स्कूलों में पढ़ने का अधिकार है। इसलिए अब दिल्ली के स्कूलों में इनके लिए सीटें आरक्षित होंगी।

विज्ञापन


गौरतलब है कि राइट टू एजुकेशन एक्ट 2009 के मुताबिक सभी बच्चों को शिक्षा देना राज्य का अनिवार्य दायित्व है। अपने आदेश में राज्यपाल ने कहा है कि सभी ट्रांसजेंडर बच्चों को शिक्षा के अधिकार के अनुसार सुविधाहीन श्रेणी में रखा जाएगा। डायरेक्टर ऑफ एजुकेशन को निर्देश देते हुए राज्यपाल ने दिल्ली के सभी स्कूलों में इन बच्चों का एडमिशन सुनिश्चित करने को कहा है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी ने भी अपने आवेदन फॉर्म में ट्रांसजेंडर के लिए थर्ड जेंडर का विशेष्ा कॉलम बनाया था। इसके साथ ही कैंपस में उनके लिए आरक्षण की भी व्यवस्था की गई थी। दिल्ली के स्कूलों में भी ट्रांसजेंडर के लिए आरक्षण का फैसला इसी निर्णय प्रभावित दिखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


25 फीसदी दिया जाएगा आरक्षण

 transgender get reservation in school

इस नोटीफिकेशन के तहत स्कूलों में ट्रांसजेंडर बच्चों को 25 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। डीओई पद्मनी सिंगला ने बताया कि इसस‌े पहले इस प्रकार का आरक्षण अनाथ बच्चों को भी दिया जा चुका है। स्वास्थ विभाग द्वारा ऐसे बच्चों को सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा जिसके आधार पर उनका एडमिशन संभव होगा।

2011 की जनगणना के अनुसार देश में कुल 4.9 लाख ट्रांसजेंडर हैं। जहां राष्ट्रीय साक्षरता दर 74 फीसदी है, वहीं ट्रांसजेडर वर्ग में यह दर मात्र 46 फीसदी ही है।

न‌ाज फांउडेशन की कार्यकारी निदेशन अंजलि गोपालन ने बताया कि यह खुश‌ी की बात कि सरकार ट्रांसजेंडरों को शिक्षा का अधिकार दे रही है। ल‌ेकिन इसके बावजूद हमें ट्रांसजेंडर के प्रति लोगों का नजरिया भी बदलना पड़ेगा क्योंकि, ज्यादातर ट्रांसजेंडर बच्चे इसलिए स्कूल छोड़ देते हैं क्योंकि उन्हें आम बच्चों द्वारा चिढ़ाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed