फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Training of employees started in the zoo through Vantara model

Delhi NCR News: चिड़ियाघर में वनतारा मॉडल से कर्मचारियों का प्रशिक्षण शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 08:42 PM IST
विज्ञापन
गुजरात की विशेषज्ञ टीम दे रही पशु कल्याण, प्रबंधन और सुरक्षा की नई सीख
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। राष्ट्रीय प्राणी उद्यान (चिड़ियाघर) में पशु प्रबंधन को आधुनिक और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बनाने की दिशा में अब गुजरात के ग्रीन जूलॉजिकल रेस्क्यू एंड रिसर्च सेंटर वनतारा मॉडल को अपनाया जा रहा है। इसी क्रम में वनतारा की छह सदस्यीय विशेषज्ञ टीम चिड़ियाघर के कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण दे रही है।
यह प्रशिक्षण पशु पालन, चिकित्सा, बाड़ा प्रबंधन, सफाई, रिकॉर्ड संधारण और आगंतुक सुरक्षा से जुड़े कर्मचारियों को नई कार्यशैली और दक्षता से लैस करने पर केंद्रित है। विशेषज्ञ उन्हें सिखा रहे हैं कि पशुओं के स्वास्थ्य, पोषण, संवर्धन (एनरिचमेंट) और व्यवहार प्रबंधन में वैज्ञानिक दृष्टिकोण कैसे अपनाया जाए।
विज्ञापन

चिड़ियाघर के निदेशक डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि वन्यजीव संरक्षण तभी प्रभावी होगा, जब कर्मचारियों को लगातार प्रशिक्षण दिया जाए और वे आधुनिक तरीकों से परिचित हों। उनका लक्ष्य चिड़ियाघर को शोध और संरक्षण का उत्कृष्ट केंद्र बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात दिन चलने वाले इस प्रशिक्षण सत्र में दैनिक देखभाल, बाड़ों की सफाई, पर्यावरण नियंत्रण, स्वास्थ्य निगरानी और रिकॉर्डिंग की उन्नत तकनीकें सिखाई जा रही हैं। वनतारा के विशेषज्ञों के अनुसार, तकनीकी बदलाव से जानवरों में तनाव घटता है, जिससे उनकी आयु और प्रजनन क्षमता में सुधार आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed