{"_id":"b8a33845cba87f781d8f91a054ae4844","slug":"train-stations-and-against-eunuchs-raising-campaign-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशनों और ट्रेन किन्नरों की उगाही के खिलाफ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेशनों और ट्रेन किन्नरों की उगाही के खिलाफ अभियान
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 28 Dec 2015 05:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में किन्नर की उगाही से परेशान लोगों को निजात मिल सकती है। इसके लिए जीआरपी और रेल वार्डन मिलकर अभियान चलाएगी।
विज्ञापन
उगाही करते हुए पकड़े जाने पर किन्नरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस बाबत स्टेशन स्थित जीआरपी परिसर में पुलिस और रेल वार्डनों की मासिक बैठक में निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
जीआरपी प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में इसके अलावा कई मुद्दों पर चर्चा की गई और निर्णय लिए गए। ट्रेनों में किन्नरों का आतंक, जबरदस्ती उगाही करना, अश्लीलता फैलाना के अलावा स्टेशन परिसर में स्वच्छता अभियान के तहत धूम्रपान करने वालों पर रोक लगाई जाएगी।
विज्ञापन
रेलवे परिसर में धूम्रपान कानूनन अपराध भी है। फिर बड़ी संख्या में लोग, बुजुर्ग बीड़ी वैगरह पीते देखे जाते हैं। रेल वार्डन के सदस्य ऐसे लोगों के पास जाकर उन्हें जागरूक करेंगे और उन्हें बताएंगे कि परिसर में बीड़ी-सिगरेट पीना,गुटखा आदि खाना और जहां-तहां थूकना गैरकानूनी है।
इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि अवैध वेडरों के खिलाफ कार्रवाई, महिला डिब्बे में सफर करने वाले पुरूष यात्रियों की धर-पकड़ आदि कई कार्य हैं, जिनमें रेल वार्डन बेहतर काम करते हैं।
इनकी मदद से रेलवे में यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने का काम किया जा रहा है। बैठक में रेल वार्डन सुरेश रोहिल्ला, वंशीधर, किरोड़ीमल,, सुरेंद्र अनीस समेत कई लोग मौजूद थे।
बता दें कि वर्ष 2008 में तत्कालीन आईपीएस पुलिस अधिकारी भारती अरोड़ा ने जीआरपी में पुलिस बल की कमी को देखते हुए रेल वार्डन के अंतर्गत सहायता सेवकों की नियुक्त करने की व्यवस्था शुरू की थी।