{"_id":"cbe0b1d2426edd5393021d329b83fab1","slug":"train-reservation-stops-for-7-hour","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज 7 घंटे तक बंद रहेगा ट्रेन रिजर्वेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज 7 घंटे तक बंद रहेगा ट्रेन रिजर्वेशन
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 02 Feb 2014 12:21 PM IST
विज्ञापन
रविवार की रात आठ बजे के बाद अगले सात घंटे तक ट्रेनों की जानकारी लेने और आरक्षण कराने में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पडे़गा।
विज्ञापन
सिस्टम अपग्रेड करने के चलते इस दौरान सेवाएं बाधित रहेंगी। तो इस दौरान कई यात्रियों को यहां-वहां भटकना पड़ सकता है।
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी नीरज शर्मा ने बताया कि रेल आरक्षण सेवा को अपग्रेड करने के काम के दौरान केंद्र की पूछताछ सेवा भी बंद करनी पड़ती है।
विज्ञापन
रविवार की रात आठ बजे से सोमवार सुबह तीन बजे तक यह काम होगा। इस दौरान करंट काउंटरों पर टिकट वापसी का काम मेनुअल तरीके से किया जाएगा।
इसके चलते पूछताछ सेवा, कॉल सेंटर 139, आईआरसीटीसी पर टिकटिंग सर्विस आदि सेवाएं करीब सात घंटे तक बाधित रहेगी।