फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Train parts will also be built in Yeida City 3667 will get employment

बड़ी खुशखबरी: यीडा सिटी में भी बनेंगे ट्रेन के पुर्जे, 3667 को मिलेगा रोजगार, सात कंपनियां करेंगी 296 करोड़ का निवेश

Fri, 11 Dec 2020 09:48 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 11 Dec 2020 09:48 AM IST
विज्ञापन
Train parts will also be built in Yeida City 3667 will get employment
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
नोएडा एयरपोर्ट के एलान से यीडा सिटी एरिया में औद्योगिक निवेश तेजी से बढ़ा है। यमुना विकास प्राधिकरण (यीडा) ने सात और कंपनियों को जमीन आवंटित की है, जिनमें रेलगाड़ियों के कल-पुर्जे बनाने वाली कंपनी भी शामिल है। सातों कंपनियां क्षेत्र में करीब 296 करोड़ रुपये का निवेश करेंगी। जिससे 3667 लोगों को रोजगार मिलेगा। 
विज्ञापन


यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि साक्षात्कार के जरिये सात कंपनियों को जमीन आवंटित की गई है। हार्बर सेल्स कंपनी रेल के कल-पुर्जे बनाती है। रेल ट्रैक को रिपेयर करने वाली मशीन भी यही कंपनी तैयार करती है। यह कंपनी करीब 40 करोड़ का निवेश करेगी और 200 लोगों को रोजगार मिलेगा। 
विज्ञापन


वहीं दो फूड प्रोसेसिंग कंपनियों ने भी जमीन आवंटित की गई है। इनमें कैपिटल एग्रो फूड्स और वीजी प्रमोटर्स कंपनी शामिल हैं। इन दोनों से करीब 400 लोगों को रोजगार मिलेगा। दोनों कंपनियां 100 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश  करेंगी। प्रिंटिंग व पैकेजिंग की दो कंपनियों ने भी जमीन ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रिंटोटेक ग्लोबल और डीके प्रिंटर्स नाम की इन दो कंपनियों से करीब 2000 लोगों को रोजगार मिलेगा। दोनों करीब 70 करोड़ रुपये का निवेश करेंगी। इसके अलावा प्लास्टिक मोल्डिंग से जुड़ी पर्ल प्रिसिजन और फर्नीचर उत्पाद बनाने वाली कंपनी औरा इंफ्राप्रोन ने भी जमीन ली है। 

ये दोनों करीब 86 करोड़ रुपये का निवेश करेंगी और करीब 800 लोगों को रोजगार देंगी। इन सभी को सेक्टर 32 व 33 में जमीन आवंटित की गई है। इन कंपनियों ने अगले तीन वर्षों में उत्पादन शुरू करने की बात कही है।    

ग्रेनो में भी उद्योग लगाने का एक और मौका
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने उद्योगों के लिए बृहस्पतिवार को भूखंडों की योजना शुरू की है। योजना में  20 एकड़ का एक भूखंड, 12 एकड़ का एक भूखंड और 19 भूखंड 2000 वर्गमीटर के हैं। ये सभी भूखंड सेक्टर इकोटेक-10 में हैं। प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण ने बताया कि  योजना का ब्रोशर, नियम व शर्ते, भूखंडों की सूची एवं अन्य विवरण प्राधिकरण की बेवसाइट पर उपलब्ध है।

योजना में आवेदन www.niveshmitra.up.nic.in के जरिए ऑनलाइन किया जा सकता है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर है। जबकि पहली जनवरी से 10 जनवरी 2021 तक साक्षात्कार व ड्रा के माध्यम से प्लॉट आवंटित कर दिए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed