फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Train derails, Delhi-Tundla railway route stalled.

मालगाड़ी पटरी से उतरी, दिल्ली-टूंडला रेलवे रूट ठप

Sun, 27 Dec 2015 01:32 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 27 Dec 2015 01:32 AM IST
विज्ञापन
Train derails, Delhi-Tundla railway route stalled.
कोटगांव फाटक पर शनिवार शाम 5.45 बजे मालगाड़ी के दो वैगन पटरी से उतरने के कारण गाजियाबाद-हावड़ा और मुरादाबाद-दिल्ली रूट पूरी तरह ठप हो गया।
विज्ञापन


हादसे के कारण ईएमयू और मेल-एक्सप्रेस समेत 25 से ज्यादा ट्रेनें दिल्ली-गाजियाबाद और गाजियाबाद-दादरी के बीच रोक दी गईं। डीआरएम ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। माना जा रहा है कि हादसा ट्रैक फ्रैक्चर होने के कारण हुआ है।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक ,शाम 5:40 बजे लोडेड मालगाड़ी मुरादाबाद लाइन से यार्ड में जा रही थी। कांटे के पास जैसे ही मालगाड़ी टूंडला लाइन पर पहुुंची तभी दो कोच डिरेल हो गए
विज्ञापन


इससे मुरादाबाद-गाजियाबाद (अप) लाइन और गाजियाबाद-हावड़ा रूट की अप और डाउन लाइन पर ट्रैफिक ठप हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही स्टेशन अधीक्षक सुरेश कुमार मेहता, डिवीजनल ट्रैफिक मैनेजर डीके चोपड़ा, आरपीएफ इंस्पेक्टर समेत इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के आला अफसर मौके पर पहुंचे
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब डेढ़ घंटे बाद डिरेल हुए दो कोच को छोड़कर बाकी कोच को यार्ड भेज दिया गया। इसके बाद मुरादाबाद-दिल्ली रूट क्लीयर कराया गया जबकि देर रात तक गाजियाबाद-हावड़ा रूट बाधित था।

करीब पौने तीन घंटे बाद मेन लाइन (रन थ्रू) से ट्रेनों को एक-एक कर रवाना किया गया। सूचना पर दिल्ली से डीआरएम की टीम भी मौके पर पहुंच गई थी। देर रात तक डिरेल कोच को हटाने के लिए मशक्कत की जा रही थी।


जहां-तहां थम गई ट्रेनें, यात्री करते रहे इंतजार
मालगाड़ी डिरेल होने के कारण ट्रेनें जहां की तहां खड़ी हो गईं। नई दिल्ली-गाजियाबाद से अलीगढ़ जाने वाली कई ईएमयू जहां की तहां फंस गईं।

टूंडला, कानपुर रूट की कई ट्रेनें भी नहीं जा सकीं। गाजियाबाद स्टेशन पर यात्री ट्रेनों का इंतजार करते रहे लेकिन ट्रेनों के न आने से प्लेटफार्म पर जबरदस्त भीड़ हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed