{"_id":"5b12b4f678d37a12052103e134debd32","slug":"train-crises-on-holi-festival","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी ट्रेनें फुल, कैसे जाएंगे होली पर घर?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी ट्रेनें फुल, कैसे जाएंगे होली पर घर?
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 10 Mar 2014 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली पर अगर घर जाने की सोच रहे हैं तो ट्रेन की स्थिति पता कर ले। पूर्वांचल की तरफ जाने वाली सभी ट्रेनें फुल चल रही हैं। टिकट काउंटर पर वेटिंग टिकट भी नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
17 मार्च तक किसी भी ट्रेन में सीट खाली नहीं है। लखनऊ मेल, वाराणसी एक्सप्रेस, श्रमजीवी, पद्मावत, पुरबिया, आनंद विहार-गोरखपुर, सद्भावना समेत कई ट्रेनों में नो रूम की स्थिति है।
विज्ञापन
पढ़ें: गोरखपुर के लिए होली स्पेशल ट्रेन चलेगी
विज्ञापन
कुछ ट्रेनों में टिकट है भी तो 300 से अधिक वेटिंग है। पुरबिया ट्रेन में 482 वेटिंग है जबकि पद्मावत में 459 व फरक्का में 423 वेटिंग है।
इसी तरह लिच्छवी एक्सप्रेस में 356 व गोरखधाम में 195 वेटिंग टिकट मिल रही है। इस कारण पूर्वांचल की तरफ जाने वाले लोग असमंजस की स्थिति में हैं।
दिल्ली के आरक्षण केंद्र पर रिजर्वेशन के लिए घंटों लाइन में लगने के बाद भी लोगों को निराशा हाथ लग रही है।