दिल्लीः चार वकीलों ने ट्रैफिक हवलदार को पीटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के रोहिणी अदालत के बाहर मंगलवार सुबह चार वकीलों ने ट्रैफिक हवलदार की पिटाई कर दी। हवलदार ने कार सवार वकीलों को वनवे पर गलत दिशा जाने पर रोका था। वहीं, वकीलों ने हवलदार पर बदसलूकी करने का आरोप लगाया है।
प्रशांत विहार थाना पुलिस ने पीड़ित के बयान पर कार चला रहे वकील के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और मारपीट के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, रोहिणी सेक्टर 11 निवासी वकील विरेंद्र सांगवान और तीन वकील रोहिणी अदालत के गेट संख्या चार से कार में बाहर निकल रहे थे।
कुछ दूर जाने पर मौके पर मौजूद ट्रैफिक हवलदार संतोष ने कार को रोका और चालक विरेंद्र को गलत दिशा में जाने की बात कही। आरोप है कि इस बात को लेकर विरेंद्र कार से निकलकर हवलदार से बहस करने लगा। कार से अन्य वकील भी बाहर निकल गए। इसके बाद चारों वकीलों ने उसकी पिटाई कर दी।
आरोपी वकील ने हवलदार पर लगाया बदसलूकी का आरोप
नीचे गिरने पर आरोपियों ने वायरलेस सेट से उसके सिर पर भी वार कर दिया। आसपास मौजूद लोगों ने बीचबचाव किया। संतोष ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नही की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बार एसोसिएशन भी करेगी जांच
रोहिणी कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बीएस राणा ने बताया कि मारपीट की जांच बार एसोसिएशन भी करेगी। अगर हवलदार भी मारपीट में शामिल होगा तो उसके खिलाफ मामला दर्ज करवाया जाएगा। वहीं, वकील दोषी पाया जाता है तो कार्रवाई होगी।