फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Traffic rules on stake in gurgaon

सीट बेल्ट नहीं लगाना है इनकी शान

Fri, 06 Jun 2014 11:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 06 Jun 2014 11:05 AM IST
विज्ञापन
Traffic rules on stake in gurgaon

साइबर सिटी में बिना सीट बेल्ट लगाकर चलने वाले वाहन चालकों की मौज है।

विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस की ओर से किए जाने वाले चालान से ये बात साफ जाहिर है कि बीते सालों की तुलना में इस बार अब तक 50 प्रतिशत कम चालान हुए हैं।

केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे की मौत के बाद एक बार सवाल उठ गया है कि सीट बेल्ट न लगाने से हादसे की संभावना बढ़ जाती है। ट्रैफिक पुलिस की ओर से तीन साल पहले सालभर के दौरान 64,933 वाहन चालकों का चालान सीट बेल्ट न लगाने पर किया गया।

यह भी पढ़ें: इनसे बचें, नहीं तो हो जाएंगे हादसे के शिकार
विज्ञापन


उसके बाद बीते साल यह संख्या घटकर 37,479 हो गई। पुलिस की सख्ती सीट बेल्ट न लगाकर चलने वालों पर कम नजर आ रही है।

इस साल पांच माह के दौरान 15,006 वाहन चालकों का चालान किया गया है। डीसीपी (ट्रैफिक) विनोद कौशिक कहते हैं कि चालान कम होने का कारण चालकों में आ रही जागरूकता भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्रंकन ड्राइव अभियान पर जोर
वाहन दुर्घटनाएं रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस का प्रयास रहता है कि कोई भी व्यक्ति शराब पीकर गाड़ी न चलाए। इसके चलते ड्रंकन ड्राइव अभियान पर अधिक जोर रहता है।


जुर्माना कम होना लापरवाही का कारण
ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी कहते हैं कि सीट बेल्ट न लगाने का एक प्रमुख कारण ये भी है कि इसे न लगाने पर जुर्माना मात्र 100 रुपये है, जिसका भुगतान मौके पर ही लिया जा सकता है।

गुड़गांव आते ही खोल देते हैं बेल्ट
कमिश्नरी की पुलिस की छवि इस कदर लोगों के जेहन में है कि दिल्ली में तो चालक सीट बेल्ट लगाकर चलते हैं, मगर जैसे ही गुड़गांव की सीमा में प्रवेश करते हैं, वैसे ही सीट बेल्ट खोल देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed