फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Traffic police rescues job body cam in delhi

'बॉडी कैम' से बची ट्रैफिक पुलिसवाले की नौकरी, कपल ने लगाया था हमले का आरोप

Mon, 25 Sep 2017 06:29 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Mon, 25 Sep 2017 06:29 PM IST
विज्ञापन
 Traffic police rescues job body cam in delhi
demo pic - फोटो : SELF
रविवार को दिल्ली में एक कपल का मोबाइल वीडियो ट्विटर पर वायरल हो गया, जिसमें कपल ने ट्रैफिक पुलिसवाले पर हमला करने और रेप की धमकी देने का आरोप लगाया था। लेकिन जब मामले की पुलिस ने जांच की तो पता चला कि कहासुनी के बाद उल्टे कपल ने पुलिसवाले पर हमला किया था। पुलिस ने बताया कि ट्रैफिक वाले की वर्दी पर लगे कैमरे से कपल का झूठ पकड़ा गया है।
विज्ञापन



पुलिस अफसरों ने कहा कि बॉडी कैम के फुटेज में महिला और उसका पति पुलिसवाले पर हमला करते और उसकी वर्दी को फाड़ने की कोशिश करते दिख रहे हैं। इसके बाद उन दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। दरअसल 2015 में गोल्फ लिंक रोड पर घटी इसी तरह की घटना के बाद से ट्रैफिक पुलिसवालों की वर्दी पर बॉडी कैमरा लगाया जाना अनिवार्य कर दिया गया था।
विज्ञापन



रविवार की घटना दोपहर करीब 12.30 बजे सामने आई जब ट्रैफिक कॉन्स्टेबल विकी ने जनकपुरी डिस्ट्रिक्ट सेंटर के पास एक थ्री वीलर मालवाहक को जांच के लिए रोका। जब पुलिसवालों ने कागजात में कमी पाई और गाड़ी को जब्त करने का फैसला किया तो ड्राइवर बबलू पुलिसवालों से उलझ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस अफसरों के मुताबिक बबलू नरैना का रहने वाला है और उसने पुलिस की गिरफ्त से भागने की भी कोशिश की। उनके खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने और सरकारी कर्मचारी पर हमला करने का कोस दर्ज कर लिया गया है। बबलू और शबनम को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थ्री वीलर को जब्त कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि वे कपल के आरोपों की जांच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed