योग दिवस को लेकर यातायात पुलिस ने की तैयारी, ऐसा रहेगा रूट मैप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयुष मंत्रालय की ओर से कनॉट प्लेस में आयोजित योग कार्यक्रम को देखते हुए दिल्ली यातायात पुलिस ने व्यापक तैयारी की है। कार्यक्रम के दौरान कनॉट प्लेस व आस-पास के क्षेत्र में वाहनों को प्रवेश बंद रहेगा।
स्पेशल सीपी ट्रैफिक संदीप गोयल के मुताबिक 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग पर दिल्ली के कई जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। मुख्य कार्यक्रम का आयोजन कनॉट प्लेस में होगा, जो सुबह पांच बजे से पौने आठ बजे तक चलेगा। इसके अलावा नेहरु पार्क, लोधी गार्डन, तालकटोरा गार्डन, द्वारका, रोहिणी और यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भी कार्यक्रम होंगे।
कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों को किसी तरह की असुविधा न हो इसके लिए यातायात पुलिस ने पूरे इंतजाम किए हैं। कनॉट प्लेस के इनर सर्किल, मिडिल सर्किल और आउटर सर्किल के रेडियल रोड को रेड जोन में रखा गया है। इन जगहों पर तड़के तीन बजे से सुबह नौ बजे तक वाहनों के प्रवेश बंद रहेंगे। वहीं कुछ रास्तों को यलो जोन में रखा गया है। जिसके तहत जरूरत पड़ने पर इन रास्तों पर वाहनों की आवाजाही को रोका जा सकेगा।
ऐसा होगा रुट मैप
यातायात पुलिस के अनुसार कार्यक्रम के समापन के बाद लोगों व उनके वाहनों के निकलने के दौरान सुबह सात बजे से साढ़े आठ बजे तक बाबा खड़क सिंह मार्ग से जीपीओ तक, शहीद भगत सिंह मार्ग से गोल मार्केट तक, पंच कुइयां रोड से आर के आश्रम क्रॉसिंग तक, चेम्सफोर्ड रोड से मुंजे चौक, मिंटू रोड से डीडीयू मार्ग क्रॉसिंग, बाराखंभा रोड से टालस्टॉय क्रॉसिंग, कस्तूरबा गांधी मार्ग से टॉलस्टॉय क्रॉसिंग, जनपथ से टॉलस्टॉय क्रॉसिंग और पार्लियामेंट स्ट्रीट से पटेल चौक मार्ग पर वाहनों के प्रवेश को रोका जा सकता है। इसके अलावा जिन मार्ग पर वाहन चल सकेंगे उसको ग्रीन जोन में रखा गया है।
इन रास्तों में अशोका रोड, भाई वीर सिंह मार्ग, आर के आश्रम मार्ग, पंचकुइयां रोड, रानी झांसी रोड, देशबंधु गुप्ता रोड, दीन दयाल उपाध्याय मार्ग, भवभूति मार्ग, जवाहरलाल नेहरु मार्ग, रंजीत सिंह फ्लाई ओवर, टॉलस्टॉय मार्ग और जनपथ शामिल हैं।
उत्तर से दक्षिण जाने वाले वाहन इन रास्तों का प्रयोग करें
गुरुनानक चौक, रणजीत सिंह फ्लाई ओवर, बाराखंभा रोड, टॉलस्टॉय मार्ग, केजीमार्ग, जनपथ और विंडसर प्लेस, विंडसर क्रॉसिंग, अशोका रोड, जीपीओ, आर के आश्रम, पंचकुईयां रोड और रानी झांसी रोड।
पूर्व से पश्चिम की ओर
झंडेवालान, पहाड़गंज चौक, अजमेरी गेट चौक, मिंटू रोड, डीडीयू मार्ग, जवाहरलाल नेहरु मार्ग, रंजीत सिंह फ्लाई ओवर, मंडी हाउस।
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वाले
मदर टरेसा क्रिसेंट की ओर से आने वाले वाहन आरएमएल, पार्क स्ट्रीट, मंदिर मार्ग, पंचकुईयां रोड, झंडेवालान, डीबीजी रोड, पहाड़गंज चौक, अजमेरी गेट चौक, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन(पहाड़गंज की ओर), मथुरा रोड से आने वाले आईटीओ क्रॉसिंग, डीडीयू मार्ग, मिंटू रोड, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन(अजमेरी गेट) विंडसर प्लेस से जनपथ, टॉलस्टॉय रोड, बाराखंभा रोड, रंजीत सिंह फ्लाई ओवर, गुरुनानक चौक, जवाहरलाल नेहरु मार्ग, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन(अजमेरी गेट साइड)।