फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Traffic police meeting with Ramlila organizers

Delhi NCR News: रामलीला आयोजकों संग यातायात पुलिस की बैठक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 07:40 PM IST
विज्ञापन
-मध्य, पूर्वी और उत्तरी रेंज की समितियों के 73 आयोजकों ने बैठक में लिया हिस्सा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। दिल्ली यातायात पुलिस ने रामलीला समितियों के आयोजकों के साथ बैठक कर आयोजन स्थलों के आसपास यातायात प्रबंधन, पार्किंग, पैदल यात्रियों की आवाजाही और आपातकालीन वाहनों के लिए रास्ता खुला रखने को लेकर चर्चा की। मध्य, पूर्वी और उत्तरी रेंज की समितियों के 73 आयोजकों ने बैठक में हिस्सा लिया। बैठक की अध्यक्षता यातायात की अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (जोन-I) विजयंत गोयल आर्या ने की। इसमें तीनों रेंज के पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त और यातायात निरीक्षक मौजूद रहे।
यातायात पुलिस उपायुक्त (मध्य रेंज) के. रमेश ने कहा कि यातायात और सार्वजनिक सुरक्षा के लिए पुलिस, आयोजकों, मार्शल और अन्य एजेंसियों के बीच लगातार समन्वय जरूरी है। उन्होंने आयोजन स्थलों पर यातायात व्यवस्था सुचारु रखने और कार्यक्रम के दौरान लोगों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

आयोजन स्थल पर प्रवेश और निकास द्वार अलग रखने को कहा गया है। इनके स्थान का निर्धारण यातायात पुलिस से समन्वय कर करने की सलाह दी गई। पैदल यात्रियों के लिए अलग और सुरक्षित रास्ता बनाने पर जोर दिया गया। पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था करने और वाहनों को निर्धारित स्थान तक पहुंचाने के लिए मार्शल तैनात करने को कहा गया। एंबुलेंस और दमकल वाहनों के लिए रास्ते हर समय खुले रखने की हिदायत दी गई। आसपास के अस्पतालों और उनके संपर्क नंबरों की जानकारी आयोजकों और मार्शल के पास रखने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

संबंधित एजेंसियों से जांच कराने के निर्देश
पंडाल और अस्थायी ढांचे बनाते समय सड़क, पैदल मार्ग और आपातकालीन रास्तों पर सामग्री या उपकरण न रखने की हिदायत दी गई। अग्नि और ढांचागत सुरक्षा की जांच संबंधित एजेंसियों से कराने तथा कार्यक्रम शुरू होने से पहले कमियों को दूर करने को कहा गया। आयोजकों से यातायात पुलिस के अधिकारियों के साथ लगातार समन्वय बनाए रखने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed