फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Traffic police issued advisory regarding Janmashtami in Noida

Janmashtami 2023: नोएडा में इन रास्तों पर प्रभावित रहेगा यातायात, पार्किंग को लेकर भी जारी की गई है एडवाइजरी

Mon, 04 Sep 2023 10:47 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 04 Sep 2023 10:47 PM IST
सार

वीवीआइपी पार्किंग में आने वाले भक्त सेक्टर-33 तिराहा से प्रवेश कर शिल्प हॉट पार्किंग में गाड़ियां खड़ी कर सकेंगे। एलिवेटेड रोड के ऊपर यातायात सामान्य रूप से चलता रहेगा।

विज्ञापन
Traffic police issued advisory regarding Janmashtami in Noida
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

नोएडा सेक्टर-33 स्थित इस्कॉन मंदिर की तरफ और उससे जुड़े रास्ते बुधवार की देर रात से बंद कर दिए जाएंगे। इस मार्ग पर केवल भक्तों को चलने की अनुमति होगी। एलिवेटेड रोड के ऊपर यातायात निर्बाध रूप से चलता रहेगा। 

विज्ञापन

एनटीपीसी अंडरपास चौराहा से गिझोड़ बत्ती, एनटीपीसी अंडरपास की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा। कार्यक्रम स्थल की ओर आने वाले लोग एडोब बिल्डिंग के बराबर में बनी पार्किंग में अपनी कार पार्क कर पैदल मंदिर में जा सकेंगे। वीवीआइपी पार्किंग में आने वाले भक्त सेक्टर-33 तिराहा से प्रवेश कर शिल्प हॉट पार्किंग में गाड़ियां खड़ी कर सकेंगे। एलिवेटेड रोड के ऊपर यातायात सामान्य रूप से चलता रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस्कॉन मंदिर के एलिवेटेड रोड से वाहनों के उतरने और चढ़ने पर प्रतिबंध रहेगा। जिन वाहनों को सेक्टर- 31, 25 चौराहा से गिझोड़ चौराहा होते हुए सेक्टर-60, 62, गाजियाबाद की ओर जाना है, वह वाहन स्पाईस मॉल चौराहा से एडॉब चौक, सेक्टर-22, 23, 54 तिराहा से गिझोड़ चौराहा होते हुए अपने गन्तव्य को जा सकेंगे। इसके अलावा ट्रैफिक विभाग ने हेल्पलाइन नंबर 9971009001 जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed