डंपर ने पुलिसकर्मी को कुचला, मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद यानी इंडस्ट्रियल हब में गैरकानूनी तरीके से काम करने वाले पुलिसकर्मियों पर हमला करने से भी नहीं चूक रहे हैं।
फरीदाबाद के वाइएमसीए चौक पर बुधवार सुबह एक डंपर ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी को कुचल दिया। इससे पुलिसकर्मी की मौत हो गई। दरअसल फरीदाबाद में इन दिनों तेजी से गैरकानूनी सामान लाया और ले जाया जा रहा है।
इसलिए पुलिसकर्मी डंपर को रोककर उसकी चेकिंग करना चाहता था। लेकिन डंपर चालक ने पुलिसकर्मी पर ही डंपर चला दी।
हुई थी एक और कोशिश
फरीदाबाद के थाना मुजेसर में धौज से बल्लभगढ़ की ओर जा रही एक बिना नंबर वाले डंपर से पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश की गई थी।
इस डंपर में जानवरों की सैकड़ों खाल थी और पुलिसकर्मियों ने डंपर को रोकने का इशारा किया था। बैरिकेड को टक्कर मारने के बाद डंपर बेकाबू हो गया और दुकान की दीवार में टकरा कर रुका था।
तब पुलिस ने दावा किया था कि डंपर से करीब 400 पशुओं की खालें बरामद की गई थीं।