फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Traffic on the roads had ground to a halt by 10 AM due to the CJP's march to Parliament

Delhi NCR News: सीजेपी के संसद मार्च के चलते सुबह 10 बजे तक थम गई थीं सड़कों की सांसें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 09:42 PM IST
विज्ञापन
दिन भर जाम से कराहती रही राजधानी, कई मार्ग सोमवार शाम तक रहे बंद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के चलो संसद मार्च और संसद के मानसून सत्र शुरू होने पर जारी दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने रविवार को ही एडवाइजरी जारी की थी। इसके बावजूद सोमवार सुबह 10 बजते-बजते राष्ट्रीय राजधानी थम सी गई। पूरी दिल्ली खासकर नई दिल्ली, मध्य दिल्ली और इनसे जुड़े मार्गों पर जाम ही जाम था। वाहनों की लंबी कतारें थीं। दिल्ली के बॉर्डर और नई दिल्ली में प्रवेश करने वाले रास्तों में वाहनों की लाइनें कई किलोमीटर तक थीं। कई मार्ग सोमवार शाम तक बंद रहे।
दिल्ली में सोमवार सुबह से राजधानी की सीमा पर जाम लगना शुरू हो गया था। प्रदर्शनकारियों को दिल्ली में घुसने से रोकने के लिए एनएच-24, डीएनडी, बदरपुर बॉर्डर, आईएसबी और पंचकुईया रोड पर बैरीकेड लगा दिए गए थे। चेकिंग के बाद ही वाहनों को अंदर जाने दिया जा रहा था। इससे दिल्ली की सीमाओं पर वाहनों की लंबी लाइनें लगती चली गईं। ऐसे ही हालात नई दिल्ली क्षेत्र में प्रवेश करने वाले मार्गों पर भी थे। हालांकि पुलिस ने कई मार्गों से बचने और नहीं आने की सलाह दी थी, मगर बंद किसी भी मार्ग को नहीं किया था। इस कारण जाम लंबा होता चला गया। अशोक रोड को भी बंद नहीं किया गया था। ऐसे में अशोक रोड पर दोनों तरफ वाहनों की दो किमी तक वाहनों की लंबी लाइनें लग गई थी।
विज्ञापन

----
सबसे ज्यादा प्रभावित रास्ते/ क्षेत्र: जंतर-मंतर, पटेल चौक, रेल भवन, रायसीना रोड, और संसद स्ट्रीट पर भारी भीड़ और तनाव की स्थिति बनी। इसके अलावा अशोक रोड, संसद मार्ग, जनपथ, पंडित पंत मार्ग, रफी मार्ग, रायसीना रोड, राजेंद्र प्रसाद रोड, इंडिया गेट, सुनहरी मजिस्द, कनॉट, प्लेट, मंडी हाउस सर्किल, आईटीआई, विकास मार्ग, पंचकुईया रोड, कनॉट प्लेस के इनर व आउटर सर्किल और बाबा खड़क सिंह मार्ग।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन मार्गों से जुड़े प्रभावित मार्ग-
अरविंदो मार्ग, शांति पंथ, जाकिर हुसैन मार्ग, बाराखंभा रोड, रिज रोड, करोल बाग, दिल्ली गेट, राजघाट, मथुरा रोड व रिंग रोड।
---
सीमावर्ती इलाके: डीएनडी फ्लाईवे और नोएडा-दिल्ली बॉर्डर पर सुरक्षा जांच के चलते वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
--------
बंद नहीं किया था अशोक रोड
अशोक रोड संसद मार्ग को पटेल चौक से क्रॉस करता है। अशोक रोड पर ट्रैफिक चलता रहा, जबकि प्रदर्शनकारी 11 बजे के बाद पटेल चौक व संसद मार्ग पर आगे तक पहुंच गई थे। ऐसे में पटेल चौक गोलचक्कर पर वाहन दिन भर जाम में फंसे रहे। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस सोशल मीडिया पर अपडेट डालते रहे, बावजूद लोग अशोक रोड, संसद मार्ग, राजेंद्र प्रसाद रोड, जनपथ व पंडित पंत मार्ग की तरफ आते रहे।
---
दिल्ली पुलिस ने ये एडवाइजरी जारी की थी
नई दिल्ली रेंज में 20 जुलाई से लोकसभा और राज्यसभा का मानसून सत्र शुरू होने वाला है। इस इलाके में गाड़ियों की आवाजाही बढ़ने और ट्रैफिक पर लगी पाबंदियों को देखते हुए, आम जनता को सलाह दी जाती है कि वे यात्रा को आसान और बिना किसी परेशानी के पूरा करने के लिए, जहां तक हो सके, नीचे दी गई सड़कों और जंक्शनों पर जाने से बचें।
----
कुछ किलोमीटर का सफर तय करने में भी घंटों तक फंसे रहे



प्रदर्शन और संसद सत्र के चलते नई दिल्ली क्षेत्र की कई सड़कों पर यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा। लोगों ने लंबे ट्रैफिक जाम और बेहद धीमी गति से चल रहे वाहनों की शिकायत की। एक यात्री ने बताया कि कृष्ण मेनन मार्ग से संसद मार्ग तक पहुंचने में मुझे करीब तीन घंटे लग गए, जबकि सामान्य दिनों में यह दूरी दस मिनट में पूरी हो जाती है।



- नीति आयोग भवन में कार्यरत एक अन्य कर्मचारी ने कहा कि सड़कों पर पूरी तरह अव्यवस्था थी। कई रास्ते बंद थे और भारी पुलिस बल तैनात था। दफ्तर पहुंचने के लिए मुझे सड़क की गलत दिशा में वाहन चलाना पड़ा। मैं करीब डेढ़ घंटे देर से पहुंचा।

- रफी मार्ग, मोतीलाल नेहरू मार्ग, मौलाना आजाद रोड, के. कामराज मार्ग, रायसीना रोड, राजेंद्र प्रसाद रोड, संसद मार्ग, अशोक रोड, तालकटोरा रोड, पंडित पंत मार्ग, रकाबगंज गुरुद्वारा रोड, विकास मार्ग, डीडीयू मार्ग और मिंटो रोड में सबसे ज्यादा रही जाम की समस्या। इसके अलावा विजय चौक, बोट क्लब, रेल भवन राउंडअबाउट, सुनहरी मस्जिद राउंडअबाउट, पटेल चौक, बूटा सिंह राउंडअबाउट, प्राइम चौक, जीआरजी राउंडअबाउट, जलेबी चौक, आईटीओ चौक और प्रदर्शन कारण जाम रहा।

---


इन मार्गों पर जाने से बचने की सलाह दी थी
रफी मार्ग
मोतीलाल नेहरू मार्ग
मौलाना आजाद रोड
के. कामराज मार्ग
रायसीना रोड
राजेंद्र प्रसाद रोड
पार्लियामेंट स्ट्रीट
अशोक रोड
तालकटोरा रोड
पंडित पंत मार्ग
रकाब गंज गुरुद्वारा रोड
----
इन चौराहों पर जाने से बचें-
विजय चौक
पटेल चौक गोलचक्कर
बोट क्लब
बूटा सिंह गोलचक्कर
रेल भवन गोलचक्कर
प्राइम चौक गोलचक्कर
सुनहरी मस्जिद गोलचक्कर
जीआरजी गोलचक्कर
जलेबी चौक गोलचक्कर
इन रास्तों से कर सकते हैं सफर-
जनपथ
मान सिंह रोड
अकबर रोड
विनय मार्ग
आउटर सर्कल, कनॉट प्लेस
तीन मूर्ति मार्ग
बाबा खड़क सिंह मार्ग
शांति पथ
आरएमएल गोलचक्कर
मौलाना अब्दुल कलाम आज़ाद रोड
मदर टेरेसा क्रिसेंट रोड
कमाल अतातुर्क मार्ग
11 मूर्ति
पंचशील मार्ग
सरदार पटेल मार्ग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed