{"_id":"58ecd0764f1c1bc236cf6517","slug":"trade-union-council-threat-to-protest-and-agitation-in-manesar","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेड यूनियन काउंसिल की धमकी, झूठी एफआईआर वापस नहीं हुई तो करेंगे आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेड यूनियन काउंसिल की धमकी, झूठी एफआईआर वापस नहीं हुई तो करेंगे आंदोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Tue, 11 Apr 2017 06:17 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईएमटी मानेसर के औद्योगिक ईकाइयों की यूनियनों ने प्रशासन और सरकार को अल्टीमेटम दिया है कि अगर श्रमिकों के खिलाफ दर्ज कराई गई झूठी एफआईआर वापस नहीं ली गई तो मानेसर में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस बात का निर्णय मंगलवार को मानेसर स्थित परफेटी कंपनी के बाहर हुआ। इसकी अध्यक्षता होंडा यूनियन के महासचिव हरजीत सिंह ग्रोवर व मारुति सुजुकी के प्रधान हरजीत सिंह ने की।
विज्ञापन
बैठक में ट्रेड यूनियन काउंसिल के सदस्य अनिल ने बताया कि बड़े आंदोलन का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया है। कहा कि पुलिस द्वारा जो झूठे मामले दर्ज किए गए हैं उन्हें रद किया जाना चाहिए। ऐसा नहीं होने की स्थिति में मजदूर चुप बैठने वाले नहीं हैं। चाहे इसकी कीमत कुछ भी क्यों न चुकानी पड़े। मानेसर के औद्योगिक क्षेत्र में एक संयुक्त कमेटी का गठन करने का भी फैसला यूनियनों ने लिया। इसका गठन 19 अप्रैल को किया जाएगा।
विज्ञापन
लोगों ने कहा कि पिछले कई वर्षों से गुरुग्राम ही नहीं प्रदेश भर में श्रमिक वर्ग का शोषण हो रहा है। जब भी वह इसके खिलाफ आवाज बुलंद करते हैं, कंपनी प्रबंधन अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर उन्हें झूठे मामलों में फंसा देती है। पुलिस पर प्रबंधन का पक्ष लेने का भी आरोप लगाया गया।
विज्ञापन
बैठक में होंडा यूनियन, मारुति सुजुकी मानेसर, सुजुकी पावर ट्रेन यूनियन, ओमेक्स यूनियन, सत्यम ऑटो यूनियन, मुंजाल शोवा, सुब्रोश, ऑटो डेकोर, ब्लूसोनिका, परफेटी, इंडोरेंस, हाई लेक्स, दूध सागर, नपिनो ऑटो, मुंजाल कीरियू सहित अन्य कई कंपनियों के प्रतिनिधियों ने इसमें हिस्सा लिया। सभी ने श्रमिकों के खिलाफ हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद किया।