ट्रेड फेयर में आज मिलेगी 50 हजार से ज्यादा युवाओं को नौकरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रगति मैदान में आज (शनिवार) से शुरू होने जा रहे 35 वें इंडिया-इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में जहां बिजनेस, संस्कृति व तकनीक का आदान-प्रदान होगा, इस बीच करीब 50 हजार से अधिक युवाओं को नौकरी मिलेगी।
दिल्ली समेत एनसीआर के कॉलेज गोइंग व वर्किंग युवा विशेष छुट्टियां लेकर 14 दिन के लिए नौकरी करेंगे। खास बात यह है कि पॉकेट मनी के साथ दुनिया को एक छत के नीचे जानने के लिए एमबीए व मार्केटिंग में करियर बनाने वाले युवा सबसे अधिक पहुंच रहे हैं।
प्रगति मैदान में करीब सात हजार से अधिक कंपनियां पहुंच रही हैं। कंपनियां सामान लेकर आती हैं, लेकिन सेल्स गर्ल्स से लेकर अन्य कर्मी वे मेले में आकर हायर करते हैं।
इन दिनों ट्रेड फेयर के अंदर युवाओं के सैकड़ों ग्रुप घूम रहे हैं, जोकि दो हफ्ते की नौकरी करते हैं। सूत्रों के मुताबिक, यहां लड़कियों को नौकरी देने से पहले इंटरव्यू के दौरान उनकी खूबसूरती, हाजिरजवाबी समेत उनके ज्ञान को भी जांचा परखा जाता है, ताकि वे ग्राहक को प्रोडक्ट दिखाते हुए कितना समझा पाएंगी, जाना जा सके।
विदेशी पवेलियन में रोजाना चार हजार रुपये वेतन
विदेशी पवेलियन चीन, जापान, टर्की, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, श्रीलंका, इंडोनेशिया, मिश्र, थाइलैंड, गुआना, हांगकांग, मलयेशिया आदि में ट्रांसलेटर की मांग है, जिसमें चाइनीज, जापानी, फ्रेंच व इंग्लिश भाषा को तवज्जो दी जा रही है।
इन भाषाओं की जानकारी रखने वाले युवाओं को तीन से चार हजार रुपये तक प्रतिदिन के आधार पर वेतन मिल रहा है। क्योंकि विदेशी कंपनियां भारतीय ग्राहकों के बीच सेल्स गर्ल्स व प्रोडक्ट इंफॉर्मर रख रही हैं, ताकि भारतीय मानसिकता व जरूरत को समझते हुए प्रोडक्ट आसानी से बेच सकें।
दूसरी बार आ रही हूं मेले में
शाहदरा से आने वाली सीमा के मुताबिक पिछले वर्ष भी वे मेले में काम करने पहुंची थी। उस वक्त तजुर्बा न होने के चलते महज हजार रुपये प्रतिदिन के आधार पर काम मिले थे। हालांकि इस बार कुछ नई कंपनियों को इंटरव्यू दिए हैं, जहां दो हजार रुपये प्रतिदिन के आधार पर मिलने पर बात हुई है।