{"_id":"67af72713db726285902aaeb","slug":"tractor-trolley-riders-returning-after-eating-rice-in-bulandshahr-were-hit-by-a-truck-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahr: भात न्यौत कर लौट रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली सवारों को ट्रक ने मारी टक्कर, महिला की मौत; 14 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahr: भात न्यौत कर लौट रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली सवारों को ट्रक ने मारी टक्कर, महिला की मौत; 14 लोग घायल
Fri, 14 Feb 2025 10:12 PM IST
श्याम जी.
संवाद न्यूज एजेंसी, शिकारपुर (बुलंदशहर)
संवाद न्यूज एजेंसी, शिकारपुर (बुलंदशहर)
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 14 Feb 2025 10:12 PM IST
सार
बुलंदशहर जिले में भात न्यौत कर शिकारपुर से लौट रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार लोगों को एक अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार एक महिला की मौत हो गई। वहीं, 14 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे में एक महिला की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव मुकेरा मोड़ पर शुक्रवार देर शाम भात न्यौत कर शिकारपुर से लौट रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार लोगों को एक अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार एक महिला 45 वर्षीय शिमला निवासी गांव जटपुरा की मौत हो गई। वहीं, 14 लोग घायल हो गए। इनमें से दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव जटपुरा निवासी राकेश कुमार के बेटे बिट्टू की आगामी एक मार्च को शादी होनी है। इसी के चलते शुक्रवार को राकेश कुमार अपने परिजनों और मोहल्ले के कुल 17 लोगों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर भात न्यौतने के लिए अपनी ससुराल शिकारपुर के मोहल्ला अंबेडकरनगर गए थे। देर शाम वह सभी भात न्यौत कर ट्रैक्टर-ट्रॉली में ही सवार होकर वापस अपने गांव आ रहे थे। बताया गया कि जब यह लोग सलेमपुर थाना क्षेत्र में गांव मुकेरा मोड़ के निकट पहुंचे तो तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने ट्रॉली को साइड मार दी। इससे ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।
विज्ञापन
हादसे में सभी ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार लोग घायल हो गए, जबकि आरोपी ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से भाग निकला। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी शिकारपुर पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने राकेश के पड़ोस में रहने वाली महिला 45 वर्षीय शिमला देवी को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल दो लोगों को हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। एसपी देहात रोहित मिश्र ने बताया कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों का उपचार कराया जा रहा है। आरोपी ट्रक चालक की तलाश के लिए चेकिंग शुरू कर दी गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
ये हुए घायल
हादसे में सुखवीर, नीतू, पूनम, सुमन, राखी, उमा, चमन, सूरजमुखी, सुनहरा, हवाई, इशू, प्राची, रेखा देवी, बुरा और राकेश घायल हुए हैं।