{"_id":"58bc3f9c4f1c1b185ae7e462","slug":"tractor-collision-child-deaths","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से बच्चे की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 05 Mar 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
file photo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र में कुलेसरा गांव के पास शनिवार शाम एक ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से 11 साल के बच्चे की मौत हो गई। वहीं, दनकौर में रविवार शाम कार की टक्कर से बाइक सवार बाउंसर घायल हो गया। हादसे के दौरान उसने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
आरोप है कि बाउंसर के सड़क पर गिरने के बाद चालक ने बैक कर उसकी बाइक पर दोबारा कार चढ़ाई। इससे रंजिश में टक्कर मारने की आशंका जताई गई है।
कुलेसरा गांव निवासी कल्लू शर्मा का बेटा राहुल (11) शनिवार शाम पैदल जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही एक ट्रैक्टर-ट्राली ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में राहुल की मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना से नाराज परिजन व ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी चालक पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को समझाया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
उधर, दनकौर कोतवाली क्षेत्र के जुनैदपुर गांव निवासी आदेश नागर एक निजी कंपनी के बाउंसर है। रविवार शाम वह दनकौर कस्बे से घर लौट रहा था। इस दौरान किसान इंटर कॉलेज के समीप एक कार ने आदेश की बाइक में पीछे से टक्कर मार दी।
इससे आदेश बाइक समेत सड़क पर गिर गया। कुछ लोगों का कहना है कि आदेश के गिरने के बाद चालक ने बैक कर उसकी बाइक पर दोबारा कार चढ़ा दी और इसके बाद फरार हो गया। इससे रंजिश में टक्कर मारने की आशंका हो रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।