फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Tourist card of 200 rupees will be able to roam in Delhi Metro for the whole day if 500 is made then three day

Delhi Metro Offer: 200 रुपये के टूरिस्ट कार्ड से दिनभर घूम सकेंगे, 500 का बनवाया तो तीन दिन; ऐसे उठाएं फायदा

Sun, 03 Sep 2023 11:05 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 03 Sep 2023 11:05 PM IST
सार

कार्ड की मदद से यात्री मेट्रो में अनगिनत फेरे लगा सकेंगे। कार्ड दो प्रकार के हैं। 200 रुपये का कार्ड एक दिन व 500 रुपये का कार्ड तीन दिन के लिए मान्य होगा। 

विज्ञापन
Tourist card of 200 rupees will be able to roam in Delhi Metro for the whole day if 500 is made then three day
दिल्ली मेट्रो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जी-20 सम्मेलन में शामिल होने आ रहे प्रतिनिधिमंडल और विदेशी पर्यटक दिल्ली मेट्रो में 200 रुपये का कार्ड लेकर पूरे दिन घूम सकेंगे। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने दिल्ली दर्शन के इच्छुक प्रतिनिधिमंडल, विदेशी पर्यटकों व आम लोगों के लिए चुनिंदा मेट्रो स्टेशनों के विशेष काउंटरों से टूरिस्ट स्मार्ट कार्ड की बिक्री शुरू की है।

विज्ञापन

कार्ड की मदद से यात्री मेट्रो में अनगिनत फेरे लगा सकेंगे। कार्ड दो प्रकार के हैं। 200 रुपये का कार्ड एक दिन व 500 रुपये का कार्ड तीन दिन के लिए मान्य होगा। इसमें लौटाई जा सकने योग्य 50 रुपये की सुरक्षा जमा राशि भी शामिल है। कार्ड की मदद से पर्यटक समूचे नेटवर्क पर दिन की पहली ट्रेन से लेकर आखिरी ट्रेन तक में बिना किसी रुकावट के यात्रा कर सकते हैं। किसी भी स्टेशन पर प्रवेश/निकास, सिस्टम में ज्यादा देर तक ठहरने, अधिक दूरी तक यात्रा करने पर टूरिस्ट स्मार्ट कार्ड पर कोई जुर्माना या अतिरिक्त चार्ज नहीं लगेगा। हालांकि, एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर यह कार्ड नहीं चलेगा।
सभी पर्यटक स्थल को जोड़ता है नेटवर्क

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली मेट्रो शहर के लगभग सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों से जुड़ी है। इनमें लाल किला, जामा मस्जिद, अक्षरधाम मंदिर, कालकाजी मंदिर सहित अन्य शामिल हैं।
विज्ञापन

इन स्टेशनों से लें कार्ड
कश्मीरी गेट, चांदनी चौक, चावड़ी बाजार, नई दिल्ली, राजीव चौक, पटेल चौक, केन्द्रीय सचिवालय, उद्योग भवन, लोक कल्याण मार्ग, जोर बाग, दिल्ली हाट-आईएनए, लाल किला, जामा मस्जिद, दिल्ली गेट, आईटीओ, मंडी हाउस, जनपथ, खान मार्केट, जेएलएन स्टेडियम, जंगपुरा, लाजपत नगर, बाराखंबा रोड, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, झंडेवालान, सुप्रीम कोर्ट, इंद्रप्रस्थ, साउथ एक्सटेंशन, सरोजिनी नगर, छतरपुर, कुतुब मीनार, हौज खास, नेहरू प्लेस, कालकाजी मंदिर, अक्षरधाम, टर्मिनल 1 आईजीआई हवाई अड्डा, करोल बाग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed