{"_id":"bdfcb8924b2f8990c2426ee294355dd6","slug":"tomorrow-will-be-interrupted-saharanpur-ambala-rail-route","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल बाधित रहेगा सहारनपुर-अंबाला रेल मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल बाधित रहेगा सहारनपुर-अंबाला रेल मार्ग
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 14 Jun 2014 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर-अंबाला मार्ग पर कलानौर के पास पुल संख्या 246 को ऊंचा उठाने के लिए 15 जून को 12:30 घंटे रेल सेवाएं बाधित रहेंगी। इसके चलते प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा।
विज्ञापन
कुछ गाड़ियों के लिए आरक्षण बुकिंग शुक्रवार को ही बंद कर दी गई। गाजियाबाद के हजारों यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
रेलवे कंट्रोल से मिले निर्देश के अनुसार चंडीगढ़ से लखनऊ के बीच चलने वाली सद्भावना एक्सप्रेस इस दिन सहारनपुर तक ही रहेगी। अमृतसर से देहरादून के बीच चलने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस को अंबाला तक ही संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन
यह ट्रेन अंबाला से ही वापस हो जाएगी। जालंधर से नई दिल्ली के बीच चलने वाली सुपरफास्ट को सहारनपुर की बजाय अंबाला के रास्ते से ही निकाला जाएगा। गंगानगर एक्सप्रेस को भी सहारनपुर तक ही संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन
अंबाला दिल्ली पैसेंजर, सहारनपुर-अंबाला पैसेंजर, निजामुद्दीन-अंबाला पैसेंजर इस रूट के लिए रद्द रहेंगी। रविवार के दिन सहारनपुर अंबाला रूट को ब्लॉक दर्शाया गया है।
रेलवे के चीफ पीआरओ ए. नेगी ने बताया कि 15 जून को सुबह 7:10 बजे से रात 7:40 बजे तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। पुल ऊंचा उठाने की प्रक्रिया में यदि और समय लगा तो निर्धारित अवधि से ज्यादा भी रूट प्रभावित हो सकता है।