{"_id":"e3fb14c5754f825cb02f87795667f087","slug":"tomato-and-other-vegitables-rate-is-being-high","type":"story","status":"publish","title_hn":"टमाटर के साथ दूसरी सब्जियों के भाव भी चढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टमाटर के साथ दूसरी सब्जियों के भाव भी चढ़े
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 14 Jul 2014 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टमाटर के साथ हरी सब्जियों की बढ़ती कीमतें आम दिल्ली एनसीआर में रहने वालों की जेब पर भारी पड़ रही है। थोक बाजार में पिछले एक हफ्ते में टमाटर की कीमत दो गुना बढ़ी है।
विज्ञापन
इसी रेट से फुटकर बाजारों में भी कीमतें ऊपर गई हैं। कारोबारियों की मानें तो फिलहाल टमाटर की आवक कम है, ऐसे में टमाटर महंगा होता जा रहा है।
आजादपुर की टमाटर एसोसिएशन के राजीव कुमार के मुताबिक, सोमवार को थोक भाव 30 से 35 रुपये के बीच रहा, जबकि फुटकर बाजार में कीमत 50 रुपये से ऊपर चली गई।
मंडी में फिलहाल कर्नाटक और शिमला से टमाटर आ रहा है। आने वाले दिनों में अगर नासिक का टमाटर दिल्ली नहीं पहुंचा तो कीमत में ज्यादा उछाल आ सकता है।
इसके अलावा बाकी सब्जियों के दाम में भी बढ़ोतरी हुई है। एक हफ्ते पहले शिमला मिर्च की कीमत 30 रुपये/किलो के करीब थी। सोमवार को इसकी कीमत 90 रुपये पहुंच गई।
विज्ञापन
दरियागंज के सब्जी विक्रेता रामकुमार ने बताया कि टमाटर और शिमला मिर्च के दाम एक पखवाड़े में ज्यादा बढ़े हैं।
30 रुपये में मिलने वाली शिमला मिर्च का दाम 90 तक पहुंच गई है। वहीं, प्याज का रेट 30 रुपये किलो और आलू 25 रुपये किलो है।