फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Toll will taken from old rates

टोल का टेंशन खत्म, जेबें नहीं होंगी ढीली

Fri, 18 Apr 2014 04:37 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 18 Apr 2014 04:37 PM IST
विज्ञापन
Toll will taken from old rates

हरियाणा सरकार के बढ़ी हुई टोल दरें वापस लेने के फैसले का सबसे अधिक असर दिल्ली-गुड़गांव एक्सप्रेसवे के टोल पर होगा।

विज्ञापन


रोजाना तीन लाख से अधिक लोगों को इसका लाभ मिलेगा। साथ ही टोल में लोगों को जेबें ढीली करनी नहीं होंगी। सात दिन के भीतर टोल से गुजरने वालों को एक और अच्छी खबर मिलने की उम्मीद है।

टोल पर फैसला मुख्यालय में बुलाई गई बैठक में लिया गया। साथ ही नई दरें तुरंत प्रभाव से वापस लेने को कहा गया है। इसके बाद खेड़कीदौला टोल पर कार व जीप से 60 रुपये की जगह 56 रुपये वसूले जाएंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: गुड़गांव के लोगों को दिल्ली आकर पकड़नी होगी ट्रेन
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि, हल्के व्यवसायिक वाहनों से 90 रुपये की जगह 83 रुपये व मल्टी एक्सल वाहनों से 175 की जगह 169 रुपये वसूले जाएंगे। बता दें कि टोल कंपनी ने नई दरें एक अप्रैल से लागू की थीं।

इसके बाद एक्सप्रेसवे पर वाहनों की संख्या कम हो गई थी। वाहनों का दबाव आसपास के रास्तों पर अधिक बढ़ गया था। टोल दर वापस होने के बाद आसपास के लोगों को भी राहत मिलने की उम्मीद है।

दिल्ली-गुड़गांव एक्सप्रेसवे पर सिरहौल टोल ने सबको परेशान कर दिया था। पुलिस व प्रशासन के साथ हाईकोर्ट की दखलंदाजी के बाद टोल फ्री हुआ है।

खेड़कीदौला टोल के रेट
वाहन.....................पुरानी दरें.......नई दरें
कार व जीप.....................56...............60
हल्के व्यवसायिक वाहन.......83...............90
मल्टी एक्सल वाहन...........163..............175

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed