फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   toll plaza will be a big topic for loksabha elections

...तो अहम चुनावी मुद्दा बनेगा टोल प्लाजा

Wed, 05 Mar 2014 08:59 AM IST
प्रवीण कुमार/अमर उजाला, गुड़गांव
प्रवीण कुमार/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Wed, 05 Mar 2014 08:59 AM IST
विज्ञापन
toll plaza will be a big topic for loksabha elections

एक्सप्रेसवे स्थित खेड़कीदौला टोल प्लाजा को चुनावी मुद्दा बनाने की तैयारी की जा रही है। सिरहौल टोल हटने के बाद से यहां विभिन्न संगठनों और राजनीतिक पार्टियों ने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से आंदोलनों के जरिए सक्रियता बढ़ा दी है।

विज्ञापन


सिरहौल टोल के विरोध में हवा बनाकर गुड़गांव सिटीजन काउंसिल के अध्यक्ष आरएस राठी ने पिछले विधानसभा चुनाव में हाथ आजमाया था। हालांकि वे जीत से थोड़ी दूर रह गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:योगेंद्र यादव को टक्कर देंगी मीनाक्षी लेखी!
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि टोल को हटाने का पूरा श्रेय कर्नल कंवर भारद्वाज और राठी की टीम को दिया जा रहा है, लेकिन इस संघर्ष में शहर की बड़ी आबादी ने भी अपनी हिस्सेदारी की। इतना जरूर कहा जा सकता है कि संघर्ष समिति ने टोल के खिलाफ लोगों का कारवां बनाया।

उसी तर्ज पर अब खेड़कीदौला टोल के खिलाफ संघर्ष शुरू हो गया। यहां टोल की बढ़ी दरों के साथ अव्यवस्थाओं का विरोध किया जा रहा है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा पहले ही इसके खिलाफ मोर्चा खोल चुकी है।


यह भी पढ़ें: आखिर 84 गांव के लोग वोट क्यों नहीं डालना चाहते?

एक मार्च को पार्टी के जिला महामंत्री एवं पूर्व जिला बार प्रधान कुलभूषण भारद्वाज ने दैनिक यात्रियों के साथ उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। इसके साथ वह पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका भी दाखिल करने जा रहे हैं। राठी भी अदालत का दरवाजा खटखटाने की तैयारी कर रहे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस से भाजपा में गए सांसद राव इंद्रजीत की अगुवाई वाला इंसाफ मंच भी इसके विरोध में उतर आया है।

मंगलवार को यहां मंच के कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक प्रदर्शन कर इसे यहां से हटाने की पैरवी कर दी। दूसरी ओर, आप के नेता रमेश वर्मा ने भी टोल को लेकर विरोध दर्ज कराने की बात कही है। अमर उजाला की ओर से पूछ गए सवाल पर उन्होंने कहा कि पूरी स्थिति का जायजा लेकर आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed