फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Tokyo's century-long journey captured in photographs

Delhi NCR News: तस्वीरों में सिमटा टोक्यो का एक सदी का सफर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 07:09 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट (एनजीएमए) में बुधवार शाम टोक्यो बिफोर-आफ्टर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 80 तस्वीरों के माध्यम से टोक्यो के लगभग एक सदी के बदलते स्वरूप को दिखाया गया। 1930-40 के दशक की तस्वीरों को 2010 के दशक व उसके बाद की छवियों के साथ रखा गया है, जिससे शहर की सड़कों, इमारतों, लोगों और जीवनशैली में आए बदलाव को देखा जा सकता है।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में दाइदो मोरियामा, नोबुयोशी अराकी समेत जापान के प्रमुख फोटोग्राफरों की कृतियां शामिल हैं। तस्वीरें लोगों की जिंदगी, सांस्कृतिक स्मृतियों और रोजमर्रा के अनुभवों को दर्शाती हैं। एनजीएमए के महानिदेशक डॉ. संजीव किशोर गौतम ने कहा कि शहर दृश्यों से नहीं, बल्कि अपने भीतर संजोई यादों से बनता है। जापान फाउंडेशन के महानिदेशक कोजी सातो ने फोटोग्राफी को शहर समझने का अनूठा माध्यम बताया।
विज्ञापन

इस अवसर पर भारत में जापान के दूतावास के उप मिशन प्रमुख जिनीची कडोवाकी और वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विवेक अग्रवाल विशिष्ट अतिथि रहे। यह प्रदर्शनी जापान फाउंडेशन की पहली ट्रैवलिंग प्रदर्शनी है, जिसे मूल रूप से टोक्यो 2020 ओलंपिक व पैरालंपिक के लिए तैयार किया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed