फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Token is the compulsary for entry in aap office

AAP का LS टिकट चाहिए, तो इस दुकान पर जाइए!

Fri, 17 Jan 2014 05:39 PM IST
सौरभ पांडेय/अमर उजाला, कौशांबी
सौरभ पांडेय/अमर उजाला, कौशांबी Updated Fri, 17 Jan 2014 05:39 PM IST
विज्ञापन
Token is the compulsary for entry in aap office

अगर आप आम आदमी पार्टी से लोकसभा टिकट पाना चाहते हैं तो पहले कार्यालय के पास बनी चाय की दुकान पर नंबर लगाना होगा।

विज्ञापन


यहां से टोकन मिलने के बाद ही पार्टी कार्यालय में आपका बायोडाटा जमा हो सकेगा। इसी कारण आम आदमी पार्टी के ए-119 स्थित कार्यालय के पास बनी चाय की दुकान भी अचानक लोगों की नजरों में आ गई है।

क्योंकि पार्टी कार्यालय से उद्घोषणा होती है कि चाय की दुकान से टोकन नंबर लेकर ही बारी-बारी से ऑफिस में एंट्री होगी।

दरअसल, पार्टी कार्यालय में जगह की कमी के चलते कार्यकर्ताओं ने पड़ोस की चाय की दुकान पर ही टोकन काउंटर बना दिया है। लोकसभा टिकट मांगने वाले व्यक्ति को पहले यहां जाकर अपने नाम की जानकारी देनी होती है।

यह भी पढ़ें: केजरीवाल से प्रेरित 8वीं के बच्चे ने ये क्या किया?

साथ ही वह किस सीट से टिकट चाहता है। क्या करता है और क्या बैकग्राउंड है। आप के शिकायत सेल के महेश ने बताया कि टोकन लेने के बाद कार्यालय से नाम अनाउंस होता है।

टोकन के लिए चाय की दुकान पर काउंटर बना दिया गया है। वहां बैठे कार्यकर्ता प्रत्याशियों की जानकारी लेते हैं। उधर, पार्टी कार्यालय पर रोजाना लगने वाली भीड़ और ठंड बढ़ने से चाय की दुकान संचालकों की बल्ले-बल्ले हो गई है।

पास ही दुकान चलाने वाले गोपाल ने बताया कि मीडिया और लोकसभा के लिए आवेदन करने वाले लोग दुकान पर आकर चाय पीते हैं। इससे आजकल धंधा ठीक चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed