{"_id":"25c2a29421de84cbfff53fc260eeabb6","slug":"today-the-track-will-return-to-the-trains-canceled-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से फिर पटरी पर लौटेंगी रद्द ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से फिर पटरी पर लौटेंगी रद्द ट्रेनें
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 11 Oct 2015 08:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल के पास असावटी में इंटरलाकिंग सिग्नल प्रणाली कार्य के चलते रद्द ट्रेनें सोमवार से फिर पटरी पर लौट आएंगी।
विज्ञापन
इनमें देहरादून-बांद्रा एक्सप्रेस, इंदौर-अमृतसर और गाजियाबाद से पलवल के बीच चलने वाली चार ईएमयू ट्रेनें भी शामिल हैं।
वहीं नई दिल्ली से पलवल की बजाय गाजियाबाद, टूंडला के रास्ते डायवर्ट कर आगरा भेजी जा रहीं ट्रेनें भी अपने पुराने मार्ग से चलेंगी।
इंटरलाकिंग कार्य के चलते हरिद्वार-पुरी के बीच चलने वाली उत्कल एक्सप्रेस को डायवर्ट कर गाजियाबाद की बजाय आगरा, टूंडला, खुर्जा के रास्ते मेरठ भेजा जा रहा था। एक सप्ताह से यह ट्रेन गाजियाबाद नहीं पहुंच रही थी।
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि सोमवार से रद्द ईएमयू और लंबी दूरी की ट्रेनों का संचालन भी शुरू हो जाएगा। ऐसे में गाजियाबाद से दिल्ली, पलवल, मथुरा जाने वाले वाले दैनिक यात्रियों को भी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
ये ईएमयू थी प्रभावित
64053 पलवल-गाजियाबाद, 64057 पलवल-गाजियाबाद, 64051 पलवल-गाजियाबाद, 64906 गाजियाबाद-पलवल